फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: माहौल बिगाड़ने का प्रयास, सरसावा में गौशाला के गेट पर बोरे में रखे पशुओं के अवशेष, हिंदू संगठनों का थाने पर हंगामा

Mon, 11 Jul 2022 11:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/देवबंद

सार

उत्तर प्रदेश के देवबंद और सहारनपुर में बकरीद के बाद माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
1 of 5
हंगामा करते क्षेत्रवासी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के देवबंद और सहारनपुर में बकरीद के बाद माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। यहां शरारती तत्वों द्वारा देवबंद में व्यसन मुक्त गांव मिरगपुर में धार्मिक स्थल के पास मांस बरामद होने से लोगों में आक्रोश फैल गया। वहीं सहारनपुर के सरसावा थानाक्षेत्र में एक गौशाला के बाहर एक बोरे में पशुओं के अवशेष मिलने से रोष फैल गया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए और हंगामा कर दिया।

देवबंद के व्यसन मुक्त गांव मिरगपुर में धार्मिक स्थल के समीप मांस फेंकने पर जमकर हंगामा हो गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। रात्रि में पुलिस व अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की जमकर कहासुनी हुई। अधिकारियों ने दो दिन में घटना का खुलासा कर ग्रामीणों को शांत कराया। वहीं मिरगपुर के ग्रामीणों ने वर्ग विशेष के व्यक्तियों का गांव में घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया। पुलिस ने दोनों घटनाओं के खुलासे और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रदर्शन करते क्षेत्रवासी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार सरसावा के मोहल्ला चौधरियन स्थित पंचायती गौशाला के मुख्य द्वार पर प्लास्टिक के कट्टे में मांस बरामद हुआ। जिसे देखकर मोहल्ले वासियों में रोष फैल गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
प्रदर्शन करते क्षेत्रवासी - फोटो : अमर उजाला
बैठक के बाद सैकड़ों की तादाद में पहुंचे हिंदू संगठनों तथा नगर के हिंदू समाज के लोगों ने थाने पर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। थानाध्यक्ष ने जल्द ही मामला का खुलासा करने का आश्वासन दिया।

4 of 5
बैठक करते क्षेत्रवासी - फोटो : हंगामा करते क्षेत्रवासी
उल्लेखनीय है कि जनपद में शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। रविवार को नकुड़ कस्बे में धार्मिक स्थल समेत दो स्थानों पर पशुओं के अवशेष डाले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैठक करते क्षेत्रवासी - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा रविवार देर रात को देवबंद के व्यसन मुक्त गांव मिरगपुर में बाबा फकीरा दास की तपोस्थली के पास थैली में मांस फेंक कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। बीते 24 घंटे में सरसावा में ही मांस फेंकने की यह चौथी घटना है। पुलिस अभी तक एक भी घटना में शामिल शरारती तत्वों को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें