सहारनपुर
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को भी अधिकारी सुबह ही गणेशपुर में पहुंच गए थे। भाजपा नेता पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक नरेश सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, रुड़की विधायक प्रदीप बतरा, साहब सिंह पुंडीर सहित क्षेत्रीय भाजपाई भी केंद्रीय मंत्री की आगवानी को हेलीपैड पर डटे रहे। शाम सवा पांच बजे अचानक कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना आई, जिसके बाद वहां जुटे नेता लौट गए।