फरीदाबाद में डॉ. शाहीन के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामदगी के बाद जांच में नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा खुलासे में सहारनपुर के एक और युवक की एंट्री हो गई है। लखनऊ के डॉ. परवेज के घर पर हुई एटीएस की छापेमारी में बरामद सफेद रंग की आल्टो कार सहारनपुर के एक युवक के नाम पर निकली है।
दिल्ली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार डॉ. शाहीन के भाई डॉ. परवेज आलम का नाम भी चर्चा में है। एटीएस ने लखनऊ में उसके घर पर छापेमारी की, जहां बाहर खड़ी एक सफेद आल्टो कार (UP 11 BD 3563) भी जांच में शामिल है। इस कार पर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, गुड़म्बा-लखनऊ का गेट पास लगा मिला, जिससे शक और गहरा गया।
शोएब के नाम पर रजिस्टर्ड थी कार
जांच में पता चला है कि लखनऊ के डॉक्टर परवेज की आल्टो कार, सहारनपुर के गांव चकदेवली निवासी शोएब के नाम पर रजिस्टर्ड थी।