फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पुलिस ने बचा लीं चार जिंदगियां, पल भर में उजड़ जाता परिवार, तस्वीरों में देखें महिला का दर्द

Tue, 26 Jul 2022 07:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों संग आत्महत्या करने जा रही थी महिला। - फोटो : amar ujala
सहारनपुर जनपद के सरसावा में पारिवारिक कलह के चलते तीन बच्चों संग आत्महत्या करने जा रही विवाहिता को पुलिस ने बचा लिया। इसके बाद विवाहिता को समझा-बुझाकर परिजनों के साथ घर वापस भेजा।

मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब ग्राम भिक्खनपुर रेलवे फाटक के समीप एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल खेत पर काम कर रहे लोगों ने फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर एक महिला और तीन बच्चों को टहलते हुए देखा।
विज्ञापन

2 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
वहीं शक होने पर जब ग्रामीण पास जाने लगे तो महिला तेजी से रेलवे ट्रैक के बीच में चलने लगी। यह देख ग्रामीणों ने फौरन ही पुलिस को खबर की। इसी बीच कांवड़ मार्ग पर गश्त कर रहे सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और महिला से बात कर उसे समझाया। 
विज्ञापन

3 of 5
महिला व बच्चों को ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
थानाध्यक्ष ने बताया कि सरसावा क्षेत्र के ग्राम असदपुर निवासी महिला का विवाह चिलकाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। पति की मृत्यु के बाद महिला तीन बच्चों के साथ अपने ससुराल चिलकाना क्षेत्र में ही रह रही थी। लेकिन गृह कलेश के चलते कुछ दिन पूर्व महिला अपने गांव असदपुर आ गई थी।

4 of 5
महिला को समझाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
इसके परिजन कहीं गए थे तो महिला अपने तीनों बच्चों सात साल की बेटी, पांच और तीन साल के दो बेटों संग रेलवे लाइन पर आत्महत्या करने पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
थानाध्यक्ष के समझाने पर महिला मान गई, जिसके उपरांत उसके परिजनों को बुलाकर महिला की सुपुर्दगी दे दी गई। परिजनों को भी महिला के साथ संयमित व्यवहार रखने के लिए कहा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें