सहारनपुर में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सांसद इमरान मसूद, एमएलसी शाहनवाज अली, विधायक आशु मलिक, पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, पूर्व विधायक जगपाल सिंह आदि भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। करीब साढे तीन घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मृतक परिवार को मुआवजे, डंपर चालक पर कार्रवाई, ओवरब्रिज को चालू कराने के लिखित आश्वासन पर भी जाम नहीं खोला। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर जाम खुलवाया।