हाजी इकबाल
- फोटो : amar ujala
अवैध रूप से अर्जित की संपत्ति, इन पर लगी थी गैंगस्टर
हाजी इकबाल, उसके पुत्रों व साथियों पर लकड़ी तस्करी, अवैध खनन और लोगों को डरा धमकाकर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। पुलिस की ओर हाजी इकबाल उर्फ बाला पुत्र अब्दुल वहीद, इकबाल के पुत्र अब्दुल वाजिद, जावेद, मो. अफजाल, अलीशान निवासीगण ग्राम मिर्जापुर पोल और साथी राव लईक पुत्र सईद अहमद निवासी गांव रायपुर व मिर्जापुर निवासी नौकर निवासी नसीम पुत्र अब्दुल गफ्फार उर्फ को गैंगस्टर में निरूद्ध किया था। एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि गैंग लीडर हाजी इकबाल है।