सहारनपुर के बेहट में पुलिस-प्रशासन द्वारा हाजी इकबाल की जब्त की गई 1350 बीघा जमीन में से 400 बीघा संपत्ति पर कब्जा ले लिया और जब्तीकरण संबंधित बोर्ड लगा दिया। तहसीलदार प्रकाश सिंह ने बताया कि बाकी संपत्ति पर कब्जा लेने की कार्रवाई रविवार को की जाएगी।
हाजी इकबाल द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। शनिवार को जिन 125 संपत्तियों पर कार्रवाई की गई, वे हाजी इकबाल के बेटों, रिश्तेदारों, परिचितों, कंपनियों व फर्मों के नाम पर हैं।