फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से मातम, भाई का फोन न उठने पर घर पहुंची बहन, अंदर का मंजर देख उड़े होश

Tue, 20 Jan 2026 10:38 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में संग्रह अमीन अशोक, उनकी पत्नी, मां और दो बेटों के गोली लगे शव किराए के मकान में मिले। पुलिस आत्महत्या की आशंका में जांच कर रही है।

विज्ञापन
1 of 6
अशोक मां के साथ व दो बेटों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में सरसावा कस्बे की कौशिक विहार कॉलोनी में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किराए के मकान में संग्रह अमीन अशोक (40), उनकी पत्नी अंजिता (35), मां विद्यावती (70) और दो बेटे कार्तिक (16) व देव (13) के गोली लगे शव बरामद हुए।
विज्ञापन

2 of 6
पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
कनपटी और माथे पर मारी गई गोलियां
पुलिस के अनुसार अशोक की कनपटी पर गोली लगी थी, जबकि परिवार के अन्य चार सदस्यों को माथे पर गोली मारी गई है। सभी के शव अपने-अपने बिस्तरों पर पड़े मिले। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन

3 of 6
सहारनपुर में पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
फोन न उठने पर बहन को हुआ शक
अशोक मूल रूप से गांव खारीबांस के रहने वाले थे और पिछले दो वर्षों से कौशिक विहार कॉलोनी में मांगे राम के मकान में किराए पर रह रहे थे। सरसावा के सावन विहार में रहने वाली उनकी बहन पिंकेश ने मंगलवार सुबह भाई को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। शक होने पर वह अपने बेटे प्रीत के साथ भाई के घर पहुंची।

4 of 6
5 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
सीढ़ी लगाकर खोला गया दरवाजा
घर का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद प्रीत ने सीढ़ी लगाकर घर में प्रवेश किया और किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देख परिवार के होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

5 of 6
5 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
तमंचा बरामद, आत्महत्या की आशंका
मौके से पुलिस को एक तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
5 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
पिता भी थे संग्रह अमीन
बताया गया है कि अशोक के पिता सुरेंद्र भी तहसील में संग्रह अमीन थे। उनके निधन के बाद अशोक को मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली थी। फिलहाल सामूहिक आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें