फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Rally: अचानक बस में फैला करंट, लोगों में मच गई चीख-पुकार, पीएम मोदी की रैली में जा रहे थे समर्थक

Sat, 06 Apr 2024 06:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

PM Rally: अचानक बस में फैला करंट, लोगों में मच गई चीख-पुकार, पीएम मोदी की रैली में जा रहे थे समर्थक
विज्ञापन
1 of 5
बस में फैला करंट। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव चमारी खेड़ा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में शामिल होने के लिए जा रहे समर्थकों की बस पर बिजली का खंभा गिरने से करंट फैल गया। इससे बस में सवार लोगों को करंट के झटके लगे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। 

हालांकि, गनीमत रही कि हादसे के तुरंत बाद सप्लाई चली गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

2 of 5
बस में उतरा करंट - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि हादसा सुबह 11 बजे हुआ। शनिवार को गांव बुड्ढाखेड़ा पुंडीर से समर्थक बस में सवार होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
बस में उतरा करंट। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, गांव चमारी खेड़ा में सड़क पर लटक रहा केबल बस के ऊपर लगे लोहे के जाल में फंस गया। केबल खिंचने से खंभा टूटकर बस के ऊपर गिर गया। बुड्ढाखेड़ा के प्रधानपति गौरव राणा ने बताया कि पोल गिरने के बाद बस में करंट दौड़ गया। बस में करीब 50-60 लोग सवार थे, जो करंट के झटके लगने से बस से नीचे कूदने लगे। अफरा-तफरी के बीच चीख पुकार मच गई।

4 of 5
पीएम की रैली। - फोटो : अमर उजाला
रविंद्र, करमचंद, राजबल सिंह व रवि कुमार आदि ने बताया कि बस के ऊपर स्पार्किंग हो रही थी। एक बारगी तो सभी को लगा था कि कोई नहीं बचेगा, लेकिन राम जी की कृपा रही कि हादसे के तुरंत बाद बिजली की सप्लाई बंद हो गई। अगर सप्लाई नहीं जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें: PM Rally: पीएम की रैली में मुस्लिम भाइयों का उत्साह और अंदाज, खूब लगाए मोदी-मोदी के नारे, तस्वीरें भी हैं खास
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रैली में जा रही बस में उतरा करंट - फोटो : अमर उजाला
चमारी खेड़ा के पूर्व प्रधान ब्रह्म सिंह ने बताया कि एक साल से केबल सड़क पर नीचे लटका हुआ है। इस संबंध में कई बार विभाग अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत भी कराया जा चुका है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पीएम मोदी की एक झलक पाने को बेताब थे लोग, हेलीपैड के बाहर उमड़ा हुजूम, पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें