जबरन धर्म परिवर्तन कराकर अली हसन बनाए गए पंकज पंत से लखनऊ में एटीएस ने पूछताछ की। नितिन पंत मौलाना कलीम से संबंधित कई अहम जानकारियां एटीएस को दी हैं।
कोतवाली मंडी क्षेत्र में पांवधोई स्थित श्री बालाजी घाट में पर रह रहे उत्तराखंड के नैनीताल निवासी नितिन पंत ने बताया था कि 2010 में वह नौकरी की तलाश में राजस्थान के मेवात गया था, जहां पर नौकरी का झांसा देकर दूसरे वर्ग के कुछ लोग उसे एक धार्मिक स्थल में ले गए थे। वहां पर हथियारों के बल पर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया था और उसका नाम अली हसन रख दिया था। इसके बाद उसे मुजफ्फरनगर के फूलत स्थित एक मदरसे में रखा गया, जहां पर मौलाना कलीम सिद्दीकी से उसकी कई बार मुलाकात हुई थी। आरोप लगाया कि मौलाना कलीम उस पर लड़कियों को फंसाने और युवकों का धर्मांतरण करने का दबाव बनाता था। इसके बदले उसे रुपये, मकान और शादी कराने का लालच दिया जाता था।