सहारनपुर कोतवाली के किशनपुरा निवासी सराफ साैरभ बब्बर की लाश गंगा से बरामद कर ली गई, जबकि पत्नी के शव का कोई सुराग नहीं लग सका। साैरभ ने मोना के साथ गंगा में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था।
दंपती खुद पर हुए कर्ज से इतना परेशान हो चुका था कि उसे माैत के सिवाय कोई रास्ता नहीं दिखा। दंपती ने मरने से पहले आखिरी सेल्फी भी ली और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। इसमें उन्हें वहीं आज कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी।