फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: एक ही परिवार के चार जनाजे एक साथ उठे तो रो पड़ा पूरा खुशहालपुर, शवों को देख बेहोश होकर गिरी बहन

Wed, 29 Mar 2023 07:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 6
चार जनाजे एक साथ उठे। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद के मिर्जापुर में एक ही परिवार के चार लोगों के जनाजे एक साथ उठे तो पूरा खुशहालपुर रो पड़ा। हर किसी की आंखें नम हो गईं। 

बताया गया कि चारों तरफ चीख-पुकार मची थी। बेहद गमगीन माहौल में जनाजे की नमाज के बाद शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

2 of 6
एक साथ उठे चार जनाजे। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांव जाटोवाला में हुए सड़क हादसे में नसीरा, तरन्नुम, नसीम एवं तीन वर्षीय बच्ची रिजा की मौत हो गई थी, जबकि दुधमुंहा बच्चा आयान जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
सहारनपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि पोस्टमार्टम के बाद बुधवार तड़के चार बजे सभी शव घर लाए गए। यह खबर मिलते ही हर कोई मृतकों के घर की ओर दौड़ पड़ा। चारों तरफ चीख-पुकार मची थी। इस दौरान हर आंख नम थी।

4 of 6
सहारनपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला
मृतक नसीम की बहन रजिया अपने भाई, भाभी और मां के शव देख अचेत होकर गिर पड़ी। इस दुख की घड़ी में गमजदा महिलाएं रजिया को दिलासा दे रही थीं। मृतक नसीम के घर के आंगन में उसकी पत्नी अंजुम शवों पर लिपट कर कर रो रही थी। वह आठ माह की गर्भवती है। बच्चे के आने से पहले उसके सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन

5 of 6
सहारनपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला
नसीम के भाई तासीन के परिवार का भी बहुत बुरा हाल था। तासीन दहाड़े मारकर रो रहा था। वह मजदूरी करने हिमाचल गया हुआ था कि पीछे पत्नी एवं बच्चा काल का ग्रास बन गए। हादसे का शिकार बने दूसरे बच्चे का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सड़क हादसा
जनाजे में सपा के राष्ट्रीय सचिव रोहित सिंह राणा उर्फ बंटी, ग्राम प्रधान मोहम्मद अकरम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। उधर, कोतवाली प्रभारी मिर्जापुर नरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को हाईवे पर हुए भीषण हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक को जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें