फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में FM का देवबंद दौरा: दारुल उलूम जाते ही बदला विदेश मंत्री का नाम, मिली हदीस-ए-सनद, हो गए मौलाना

Sat, 11 Oct 2025 03:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

Amir Khan Muttaqi News: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री(Foreign Minister) आमिर खान मुत्ताकी ने भारत दौरे के दौरान दारुल उलूम देवबंद में हदीस की इजाजत ली। उन्हें 'हदीस-ए-सनद' दी गई, जिसके बाद अब वे अपने नाम के आगे ‘मौलाना’ और ‘कासमी’ लिख सकेंगे।

विज्ञापन
1 of 8
आमिर खान मुत्ताकी का देवबंद दौरा - फोटो : अमर उजाला
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी आज दोपहर भारत के प्रमुख इस्लामी शिक्षण संस्थान दारुल उलूम पहुंचे। यहां उन्होंने संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी से हदीस का सबक पढ़ा और उसे पढ़ाने की इजाजत ली। इजाजत मिलने पर उन्हें हदीस-ए-सनद दी गई। सबक पढ़कर विदेश मंत्री के चेहरे पर खुशी नजर आई। आगे तस्वीरों में देखें अफगानिस्तान के विदेश मंत्री का देवबंद दौरा।
विज्ञापन

2 of 8
आमिर खान मुत्ताकी का भारत दौरा - फोटो : अमर उजाला
15 उलमा की मौजूदगी में हुआ स्वागत समारोह
दारुल उलूम की विशाल गोलाकार लाइब्रेरी में आयोजित इस कार्यक्रम में 15 प्रमुख उलमा मौजूद रहे। कार्यक्रम की तैयारी संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी की देखरेख में की गई थी। स्वागत के दौरान छात्रों ने भी उत्साह दिखाया।  
विज्ञापन

3 of 8
आमिर खान मुत्ताकी का भारत दौरा - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा इंतजाम के कड़े इंतजाम, सुबह से ही अलर्ट रहा प्रशासन
अमीर खान मुत्ताकी का काफिला सुबह दिल्ली से साढ़े आठ बजे रवाना हुआ और दोपहर 12 बजे देवबंद पहुंचा। उनकी यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने कड़े इंतजाम किए थे। पूरा क्षेत्र पुलिस निगरानी में रहा। छात्रों और स्थानीय लोगों ने सड़कों पर खड़े होकर उनका स्वागत किया।

4 of 8
मुत्ताकी के स्वागत के लिए तैयार छात्र - फोटो : अमर उजाला
महिला पत्रकारों को दी गई खास हिदायत
कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिला पत्रकारों से कहा गया कि वे परंपरागत नियमों के अनुसार परदे में रहकर अलग स्थान पर बैठें। दारुल उलूम प्रशासन ने इसे अपनी वर्षों पुरानी व्यवस्था का हिस्सा बताया।
विज्ञापन

5 of 8
दारुल उलूम में तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
अब नाम के आगे 'मौलाना' और 'कासमी' लिख सकेंगे विदेश मंत्री
हदीस की सनद मिलते ही मुत्ताकी का नाम आधिकारिक रूप से बदल गया। अब वे ‘मौलाना आमिर खान मुत्ताकी कासमी’कहलाएंगे। सबक पढ़ने के बाद उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। संस्था के उलमा ने उन्हें सम्मानित किया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

6 of 8
छात्रों के साथ बैठकर किया हदीस का पाठ - फोटो : अमर उजाला
मौलाना अरशद मदनी और अशरफ उस्मानी ने कही ये बात
जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा-मुत्ताकी अपने मदार-ए-इल्मी से मिलने आए हैं, हमारे बीच शैक्षिक संबंध हैं। दारुल उलूम के मीडिया प्रभारी अशरफ उस्मानी ने बताया कि  वह छात्रों से मिलेंगे, तालीम लेंगे और शाम को उन्हें संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन

7 of 8
संस्था में मौजूद मदरसा छात्र - फोटो : अमर उजाला
संस्थान में हुआ आतिथ्य और सम्मान
दारुल उलूम के मेहमानखाने में मुत्ताकी ने उलमा के साथ भोजन किया और छात्रों से बातचीत की। संस्था ने उन्हें अपने विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित किया। शाम चार बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जहां वे अपने छह दिवसीय भारत दौरे का अगला चरण पूरा करेंगे।
विज्ञापन

8 of 8
मौलाना अबुल कासमी से मुलाकात करते विदेश मंत्री - फोटो : अमर उजाला
बिना संबोधन के ही दिल्ली रवाना हुए मुत्ताकी, ये रही वजह
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री के संबोधन का कार्यक्रम कैंसिल कर दिया गया। इसके बाद वह दारुल उलूम से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दारुल उलूम प्रबंधन ने अत्यधिक भीड़ के चलते संबोधन का कार्यक्रम कैंसल होना बताया है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें