उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक महिला ने पंचायत के फैसले से नाखुश होकर खौफनाक कदम उठा लिया। वहीं महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा है।
ये है मामला
नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा अफगान गांव में पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर हुई पंचायत के फैसले से नाखुश एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ने भिजवा दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, खेड़ा अफगान गांव निवासी रतनपाल व उसके परिवार के बीच पैतृक जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। जिसके निपटारे के लिए गुरुवार की रात को ग्राम प्रधान के घेर पर पंचायत हुई थी।
विज्ञापन
3 of 5
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि पंचायत में लिए गए फैसले पर रतनपाल व उसके बेटे ने सहमति जता दी थी। पंचायत में हुए फैसले के बारे में रतनपाल ने घर पर अपनी पत्नी सुनीता को बताया, लेकिन पत्नी पंचायत के फैसले से संतुष्ट नहीं थी।
4 of 5
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
वहीं इसी को लेकर रतनपाल व उसकी पत्नी सुनीता के बीच रात को कहासुनी भी हुई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सुनीता (50) ने घेर में खड़े पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों द्वारा सूचना देने पर कोतवाल राजेंद्र कुमार वशिष्ठ व चौकी प्रभारी सचिन कुमार त्यागी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।