रामपुर में ड्रोन और चोरी की अफवाहों के चलते ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर तक दहशत का माहौल है। रात में ड्रोन की आवाज सुनकर लोग सतर्क हो गए हैं। अंजान लोगों को चोर समझकर पकड़कर पीटने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।पुलिस इन घटनाओं को अफवाह बता रही है।
रामपुर जिले के शाहबाद कस्बे और आसपास के गांवों में लोगों ने फिर ड्रोन को देखने का दावा किया गया। आसमान में उड़ते ड्रोन की अफवाह फैलने पर लोगों की नींद उड़ गई। पुलिस भी सक्रिय हो गई और यहां से वहां दौड़ती रही। कुछ लोगों ने एक साथ तीन ड्रोन देखने की बात कही है। रात लगभग 12 बजे के बाद से कस्बे के जिलेदारान मोहल्ले समेत कई गांवों में ड्रोन देखे जाने की अफवाएं उड़ने लगीं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और संबंधित क्षेत्रों में तत्काल गश्त शुरू कर दी। लोगों ने बताया कि आसमान में ड्रोन देखने पर कुछ लोगों ने आवाजें लगानी शुरू कर दीं। डर के चलते लोग पूरी रात जागते रहे और पुलिस को कॉल कर सूचित करते रहे। जिलेदारान मोहल्ले के लोगों ने दावा किया कि उन्होंने एक साथ तीन ड्रोन उड़ते देखे हैं, जो कुछ समय के बाद तेजी से उड़कर गायब हो गए।
विज्ञापन
2 of 10
रामपुर जिले में ड्रोन की दहशत
- फोटो : संवाद
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये ड्रोन किसके हैं और किस उद्देश्य से उड़ाए जा रहे है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है। ज्ञात रहे कि यह पहली बार नहीं है जब शाहबाद में ड्रोन देखे जाने की खबरें सामने आई हों। इससे पहले भी कई बार शाहबाद क्षेत्र में ड्रोन देखे जा चुके है।
विज्ञापन
3 of 10
रामपुर जिले में ड्रोन की दहशत
- फोटो : संवाद
ड्रोन और चोरों की दहशत में बेगुनाहों को मिल रही सजा
ड्रोन और चोरों की दहशत में बेगुनाहों को सजा मिल रही है। शहर से लेकर देहात तक ड्रोन के शोर की वजह से रात के वक्त में अन्जान लोगों का निकलना दुश्वार हो गया है। गश्त करने वाले लोग जरूरी कामों से उधर से गुजरने वाले लोगों को चोर समझकर पकड़ने के बाद पीट रहे हैं। पुलिस भी इसको लेकर लगातार भागदौड़ कर रही है।
4 of 10
रामपुर जिले में ड्रोन की दहशत
- फोटो : संवाद
रामपुर के सैदनगर, शाहबाद, पटवाई, केमरी, बिलासपुर समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में ड्रोन का शोर मचा हुआ है। ड्रोन शहर में भी देखा गया था, जिसके बाद लोग भी सतर्क हो गए थे। ग्रामीण इलाकों में लोग रात के वक्त पहरेदारी कर रहे हैं। पुलिस भी इसको लेकर सक्रिय है। पुलिस भी लोगों को जागरुक करने में लगी है। पुलिस ने ग्रामीणों के व्हाट्सएप ग्रुप भी बना लिए हैं, जिनके जरिये सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 10
रामपुर जिले में ड्रोन की दहशत
- फोटो : संवाद
पुलिस कोशिशों के बाद भी जिले में ड्रोन की असलियत का खुलासा नहीं कर पाई है। टांडा में ड्रोन गिरा हुआ मिला,जिसे पुलिस ने खिलौना बताया और अब पुलिस ने इसे रील बनाने के फेर में ड्रोन की दहशत फैलाने की बात कही। फिलहाल ड्रोेन के शोर में बेगुनाहों की शामत जरूर आ गई है। ड्रोन के चक्कर में लोग रात के वक्त घर से निकलने से हिचक रहे हैं। रात के वक्त अंजान लोगों को देखते हुए लोग शोर मचा देते हैं और हंगामा कर हमला करना शुरू कर देते हैं। इस तरह के कई केस सामने आ गए हैं,जिससे आम लोगों में खौफ है। पुलिस भी इसको लेकर कोई खास गंभीर नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
6 of 10
मुरादाबाद मंडल में ड्रोन की दहशत
- फोटो : अमर उजाला
1. बिलासपुर के कुइयां गांव के पास पेट्रोलिंग कर रहे रेल कर्मियों को लोगों ने दबोच लिया था और फिर उनके साथ मारपीट की। किसी तरह ये लोग भाग निकले और अपनी जान बचाई।
2. सैदनगर पुलिस चौकी के कागानगला गांव में ड्रोन की दहशत में कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया था, जिसकी पिटाई की गई और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस ने उसे छोड़ दिया था।
3. अजीमनगर थाना क्षेत्र के सींगनखेड़ा गांव में भी ड्रोन के शोर के बीच ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ा और फिर उनकी पिटाई कर दी। बताते हैं कि वह किसी काम से गांव से गुजर रहे थे।
विज्ञापन
7 of 10
मुरादाबाद मंडल में ड्रोन की दहशत
- फोटो : अमर उजाला
ड्रोन उड़ने के बाद चोरों की फायरिंग से दहशत, किशोरी घायल
टांडा के ग्राम तार का मझरा में ड्रोन उड़ता नजर आया, जिसके बाद ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़े और ड्रोन का पीछा करने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग कददी, जिसमें एक किशोरी घायल हो गई थी।
8 of 10
मुरादाबाद के ग्रामीण इलाकों में दिखा ड्रोन और पहरा देते ग्रामीण
- फोटो : संवाद
लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई ड्रोन आसमान में दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुंरत पुलिस कंट्रोल रूम को दें। पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। ड्रोन उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -विद्यासागर मिश्र एसपी
9 of 10
मुरादाबाद में ड्रोन की दहशत के बाद पहरा देते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
ड्रोन की गुत्थी सुलझी, रील बनाने के लिए खरीदा गया था टॉय ड्रोन
टांडा के मोहल्ला भीमापुरी में 21 जुलाई की सुबह गिरे ड्रोन को लेकर फैली सनसनी अब शांत हो गई है। पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ है कि यह एक साधारण टॉय ड्रोन था। दो स्थानीय युवकों ने वीडियो और रील बनाने के लिए खरीदा था। ड्रोन को एक आठ वर्षीय बच्चे ने खेल-खेल में उड़ाया था, जो अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया।पुलिस के अनुसार, ड्रोन नगर के मोहल्ला राहुपुरा निवासी उवैश और मोहल्ला आज़ादनगर निवासी आरिस का है।
दोनों ने यह ड्रोन 20 जुलाई को कस्बे की कफील टेलिकॉम नामक दुकान से 2750 रुपये में खरीदा था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर और इंस्टाग्राम पर कंटेंट बनाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करना चाहते थे। घटना वाले दिन आरिस का आठ वर्षीय छोटा भाई ड्रोन उड़ा रहा था, जो कि उड़ते हुए गिर गया। ड्रोन विक्रेता मोहल्ला सेंटाखेड़ा निवासी मोहम्मद कफील निवासी ने भी पुष्टि की। कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।