फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: जौहर विवि पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल, छात्रों से मिले; ध्वस्तीकरण आदेश के विरोध में सरकार को घेरा

Thu, 23 Jul 2026 02:29 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के विरोध में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा का प्रतिनिधिमंडल यूनिवर्सिटी पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने धरने पर बैठे छात्रों से मुलाकात कर आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता जुटे और आजम खान के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन
1 of 7
रामपुर पहुंचा का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर में मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के विरोध में चल रहे आंदोलन को बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी का खुला समर्थन मिला। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा का प्रतिनिधिमंडल दोपहर में जौहर यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल के पहुंचते ही धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका स्वागत किया।

विज्ञापन

2 of 7
जाैहर विवि के गेट पर धरना देते छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूनिवर्सिटी गेट पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। प्रतिनिधिमंडल में कई विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे। नेताओं ने धरनास्थल पर पहुंचकर छात्रों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है और जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

3 of 7
रामपुर के जाैहर विश्वविद्यालय गेट पर प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर सुबह से ही छात्रों और सपा कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। संभल, अमरोहा, मुरादाबाद और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता रामपुर पहुंचे। पहले सभी नेता बरेली-मुरादाबाद रोड स्थित टोल प्लाजा पर एकत्र हुए और वहां से काफिले के रूप में यूनिवर्सिटी पहुंचे।

4 of 7
रामपुर के जाैहर विश्वविद्यालय गेट पर प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतिनिधिमंडल के आगमन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने पूरे कार्यक्रम की निगरानी की और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी। धरनास्थल पर सपा कार्यकर्ताओं ने आजम खान के समर्थन में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

5 of 7
रामपुर के जाैहर विश्वविद्यालय गेट पर प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार्यकर्ताओं ने जौहर यूनिवर्सिटी पर की जा रही कार्रवाई का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने भी ध्वस्तीकरण आदेश वापस लेने की मांग दोहराई और कहा कि इससे हजारों विद्यार्थियों के भविष्य पर असर पड़ेगा। इससे पहले रामपुर पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और अन्य विधायक सर्किट हाउस पहुंचे थे।
विज्ञापन

6 of 7
रामपुर के जाैहर विश्वविद्यालय गेट पर प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां उन्होंने बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जताई। नेताओं का कहना था कि सर्किट हाउस में बिजली नहीं थी, एसी बंद पड़े थे और केवल इनवर्टर के सहारे कुछ पंखे और लाइटें ही चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रामपुर के जाैहर विश्वविद्यालय गेट पर प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने इसे प्रशासनिक अव्यवस्था बताया। सपा नेताओं का कहना है कि वह प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर ध्वस्तीकरण आदेश वापस लेने की मांग करेंगे। दूसरी ओर, प्रशासन का कहना है कि पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें