फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी पंचायत में तीन तलाक, महिला ने पति और ससुराल वालों पर लगाए सनसनीखेज आरोप

Fri, 05 Mar 2021 12:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर 
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : सोशल मीडिया
देह व्यापार से इनकार करने पर पति ने महिला को भरी पंचायत में तीन तलाक दे दिया। महिला ने पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : self
स्वार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का निकाह टांडा थाना क्षेत्र के एक युवक से 18 नवंबर 2018 को हुआ था। आरोप है कि शादी में मन माफिक दहेज नहीं मिलने के कारण ससुराल पक्ष के लोग खुश नही थे। शादी के बाद से ही उन्होंने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह जब गर्भवती हुई तो उसका खाना भी बंद कर दिया गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
पति ने पत्नी को पीटा और दिया तीन तलाक - फोटो : सोशल मीडिया
दवाई आदि के लिए पैसे मांगने पर मारना-पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि महिला पर देह व्यापार का दबाव बनाया गया। उसने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने पति के साथ सुहल करा कर भेज दिया। इसके बाद उसका पति उसे उत्तराखंड के बाजपुर में एक किराये के मकान पर ले गया।
 
 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : सोशल मीडिया
वहां भी उसके साथ मारपीट कर देह व्यापार करने के लिए दवाब बनाने  लगा । विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया जिस पर वह अपने मायके आ गई। इसके बाद समाज व बिरादरी के लोगों ने पंचायत की। भरी पंचायत में पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तीन तलाक
पंचायत में ही तीन तलाक सुनकर महिला बेहोश हो गई। इसके बाद महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर स्वार कोतवाली की पुलिस ने आरोपी पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें