रामपुर में दिनदहाड़े वकील को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर, अधिवक्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर 18 फरवरी काे महापंचायत की जाएगी।
विज्ञापन
1 of 11
रामपुर में वकील फारूख अहमद की हत्या के बाद गुस्साए साथी
- फोटो : संवाद
रामपुर के जिला पंचायत कार्यालय में दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या के बाद कर्मचारी सहमे हुए हैं। अधिवक्ता की पत्नी भी जिला पंचायत में वरिष्ठ लिपिक हैं और उनके सामने ही हत्यारोपी ने उनके पति को गोली मार दी। वह बचाव को आगे आईं तो उन्हें भी पिस्टल की बट से हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी असगर अली को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। वकीलों ने धरना देते हुए कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर 18 फरवरी को महापंचायत होगी। इसमें प्रदेश भर के वकील शामिल होंगे।
विज्ञापन
2 of 11
रामपुर में प्रदर्शन करते वकील
- फोटो : संवाद
जिला पंचायत परिसर बुधवार को उस वक्त दहल गया जब गोलियों की तड़तडहाट लोगों ने सुनी। गोली अधिवक्ता फारुख अहमद को लगी थी। दोपहर सवा बजे हुई इस घटना के दौरान अचानक फारूख अहमद को गोली मारी गई। उनकी पत्नी जिला पंचायत की वरिष्ठ लिपिक निशी गौसिया पर भी हमला कर दिया गया। उन पर पिस्टल की बट से हमला किया गया, जिससे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई थी।
विज्ञापन
3 of 11
रामपुर में तैनात पुलिस बल
- फोटो : संवाद
आनन-फानन में घायल अधिवक्ता व उनकी पत्नी को जिला अस्पताल लाया गया। अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद अधिवक्ताओं की भीड़ जिला अस्पताल पहुंच गई। जिला अस्पताल में सैकड़ों अधिवक्ता यहां हंगामा करते हुए नजर आ रहे थे। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया।
4 of 11
घटना का वायरल फोटो
- फोटो : संवाद
बरेली जोन की पुलिस को भी कुछ ही देर में बुला लिया गया। इस दौरान पुलिस बल को जिला अस्पताल में तैनात कर दिया गया। देर शाम तक पुलिस मौके पर ही डेरा डाली रही। एसपी खुद भी मौके पर डटे रहे। अधिवक्ताओं के गुस्से को शांत कराने का प्रयास वह खुद भी करते हुए नजर आ रहे थे। अस्पताल में लगातार कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
5 of 11
रामपुर में वकील की गोली मारकर हत्या। वायरल फोटो
- फोटो : संवाद
दो निकाह कर चुका हत्यारोपी
हत्यारोपी असगर अली अब तक दो शादियां कर चुका है। पहली पत्नी को 12 साल पहले तलाक दे चुका है, जिससे एक बेटी है और उसकी शादी हाे चुकी है। इसके बाद उसने दूसरा निकाह किया, जो बरेली में शिक्षक है। इनसे एक बेटा है।
विज्ञापन
6 of 11
फारूख अहमद
- फोटो : संवाद
हमले के कई फोटो वायरल
जिला पंचायत में सुरक्षा की दृष्टि से कई कैमरे लगाए गए हैं। हत्या के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया, लेकिन जिस दफ्तर में गोली चली उस कमरे का कैमरा बंद मिला। हालांकि दूसरे कमरे में हमलावर अधिवक्ता की पत्नी पर पिस्टल की बट से हमला करते हुए दिखा। इसके अलावा पुलिस ने कई और कैमरों की फुटेज को खंगाला। जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में ही यह कैमरे खंगाले गए।
विज्ञापन
7 of 11
वकीलों के प्रदर्शन के दाैरान डीएम और एसपी
- फोटो : संवाद
धरने में उलझे रहे वकील, पुलिस ने कोर्ट में पेश किया असगर
साथी के हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकील हाईवे पर जाम लगाकर धरना देते रहे तो वहीं दूसरी ओर पुलिस ने चुपके से मुरादाबाद में उपाचाराधीन हत्यारोपी जिला पंचायत कर्मी असगर अली को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश कर दिया,जहां से कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इस दौरान कोर्ट परिसर में पुलिस की कड़ी व्यवस्था थी। अधिवक्ता फारुख अहमद की हत्या के मामले में नामजद जिला पंचायत कर्मी असगर अली का पुलिस कस्टडी में मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा था।
8 of 11
रामपुर में वकील की गोली मारकर हत्या
- फोटो : संवाद
जिला पंचायत में वकील की हत्या के बाद आरोपी कर्मचारी भी घायलवस्था में जिला अस्पताल पहुंचा था। वकीलों का आरोप है कि जिला पंचायत कर्मी ने खुद को ही घायल किया था और फिर क्रास केस के लिए अस्पताल पहुंच गया था। वकीलों के हंगामे को देखते हुए घायल आरोपी को इलाज के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गई थी,जहां उसका इलाज चल रहा था। इसके बाद से वकील हत्यारोपी असगर अली की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
9 of 11
घटना की जानकारी देते एसपी विद्यासागर मिश्र
- फोटो : संवाद
इसको लेकर वकील शुक्रवार को हाईवे पर जाम लगाकर बैठ गए जहां उन्होंने दिन भर धरना दिया। धरने के दौरान ही पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखा। इस बीच पुलिस की एक टीम अस्पताल में भर्ती असगर अली को रामपुर लाई,जहां चुपके से आरोपी को सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में पेश किया,जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
10 of 11
हत्या के बाद गुस्साए वकील
- फोटो : संवाद
अधिवक्ता की हत्या के मामले में आरोपी जिला पंचायत कर्मी असगर अली को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।- विद्या सागर मिश्र, एसपी
रामपुर में वकील की गोली मारकर हत्या
- फोटो : संवाद
हत्यारोपी का वीडियो वायरल
हत्यारोपी जिला पंचायत कर्मी असगर अली का अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में वह अपना पक्ष रखता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो घटना वाले दिन का बताया जा रहा है जब वह घायलवस्था में जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा था।