फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi Case: 'क्रूरता की इंतहा या फिर कुछ और...', पूनम से शादी करना चाहता था चंदन; दोस्त बोला-इसलिए बिगड़ी बात

Sat, 05 Oct 2024 01:03 PM IST
शाहरुख खान धर्मेश त्रिवेदी, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
1 of 7
Amethi Murder Case - फोटो : अमर उजाला
अमेठी में शिक्षक और उनके परिवार की हत्या की कहानी फिल्म सरीखी है। यह क्रूरता प्यार की इंतहा है या फिर कुछ और...इस पर सबकुछ सामने तो है। लेकिन फिर भी सस्पेंस बरकरार है। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्याकांड को प्रेम प्रसंग से जोड़ा जा रहा है। नाम तो सामने आ रहा है, लेकिन असल सवाल यह है कि जब दोनों के बीच प्रेम इतना गहरा था तो फिर आखिर वारदात किस लिए की गई। इसका जवाब आरोपी चंदन वर्मा ही दे पाएगा। फिलहाल पुलिस इस सवाल की गुत्थी सुलझाने के लिए हर बिंदु पर पड़ताल कर रही है। यही वजह रही कि शुक्रवार को पुलिस ने जब चंदन के दोस्तों को उठाया तो हत्याकांड की कहानी कुछ अलग ही नजर आई। प्यार है...अपनापन है...विश्वास है और गजब का गुस्सा भी।
विज्ञापन

2 of 7
Amethi murder case - फोटो : अमर उजाला
चंदन के दोस्तों ने बताया कि भदोखर क्षेत्र के उतरपारा निवासी पूनम भारती और आरोपी चंदन वर्मा की नजदीकियां शहर में रहने के दौरान बढ़ीं। पूनम शादीशुदा थी। दो बेटियां भी थीं। इस नजदीकी की जानकारी जब पति सुनील को हुई तो उन्होंने इसका विरोध शुरू किया। इसी वजह से चंदन और महिला के बीच अनबन शुरू हुई। इसपर पूनम ने चंदन के खिलाफ रायबरेली के सदर कोतवाली में छेड़खानी, एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। 

 
विज्ञापन

3 of 7
Amethi murder case - फोटो : अमर उजाला
मामले में जांच के बाद चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर दी गई। इसके बाद शिक्षक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अमेठी शिफ्ट हो गए, जहां बृहस्पतिवार देर शाम शिक्षक, उनकी पत्नी व दो बेटियों की हत्या कर दी गई। पूरे घटनाक्रम में चंदन का नाम सामने आया तो हर कोई दंग रह गया। सवाल यही उठ रहा है कि जब चंदन पूनम को चाहता था तो फिर उसने जघन्य घटना को कैसे अंजाम दिया। 

 

4 of 7
Amethi murder case - फोटो : अमर उजाला
क्या इस घटना के पीछे चंदन का मकसद कुछ और था या फिर इस घटना के पीछे किसी और का हाथ था? घटना के दौरान सिर्फ चंदन ही घर पर मौजूद था या फिर उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे। यह ऐसे सवाल हैं, जिससे घटना पर संदेह बरकरार है।

दोस्त ने बताया, पूनम से शादी करना चाहता था चंदन
रायबरेली सदर कोतवाली पुलिस की पूछताछ में चंदन के एक जिगरी दोस्त ने बताया कि चंदन पूनम से शादी करना चाहता था। पूनम उससे संबंध तो चाहती थी, लेकिन शादी से इन्कार कर दिया था। ऐसे में चंदन उससे नाराज रहने लगा।

 
विज्ञापन

5 of 7
Amethi murder case - फोटो : अमर उजाला
चंदन और पूनम की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में आरोपी चंदन पूनम के साथ दिख रहा है। दोनों की चैटिंग करते फोटो भी वायरल हो रही है। चंदन ने सितंबर में अपने वाट्सएप स्टेटस में लिखा था कि पांच लाशें बिछ जाएंगी। इसका मकसद निकाला जा रहा है कि शिक्षक, उसकी पत्नी, दो बच्चों की हत्या के बाद स्वयं चंदन खुदकुशी करने की सोच रहा था।

बदला लेने की सोच से बढ़ जाती है उत्तेजना : डॉ. योगेंद्र सिंह
जिला अस्पताल के मानसिक रोग विशेष डॉ. योगेंद्र सिंह कहते हैं कि यह संभव है कि कोई किसी को प्यार करे और फिर उस महिला व उसके परिवार की हत्या कर दे। ऐसा इसलिए हो जाता है कि महिला से कुछ ऐसी बातें हो जाती हैं जो प्रेमी को नागवार लगती हैं। ऐसे में प्रेमी में बदला लेने की सोच से उत्तेजना बढ़ जाती है। इसके बाद क्रोध में आकर इस तरह की घटना कर डालता है।
विज्ञापन

6 of 7
Amethi murder case - फोटो : अमर उजाला
रामगोपाल के सुपुर्द किए गए बेटे, बहू व दोनों पौत्रियों के शव
बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बज रहे थे। एकाएक नीली-लालबत्ती जलती कई गाड़ियां लाइन से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं। इस काफिले के बीच में एक वाहन को सीधे पोस्टमार्टम हाउस गेट के अंदर ले जाया गया। इससे पहले वहां पुलिस व कुछ स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। वाहन से एक के बाद एक चार शव अंदर ले जाए गए। कुछ देर में गेट बंद हो गया। पुलिस का एक वाहन रुका, शेष चले गए। वहां एक सब इंस्पेक्टर व कई सिपाही गेट के पास खड़े थे। इसके 30 मिनट बाद मारुति वैन पहुंची, जिसमें चार महिलाएं व दो पुरुष रोते-बिलखते उतर शव विच्छेदन गृह के अंदर जाने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाते हुए रोक दिया। वह लोग फिर वैन के पास बैठकर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Amethi murder case - फोटो : अमर उजाला
बड़े भाई ने पीटा तो हंसकर लिपट गया सुनील
सुनील के पिता ने बताया कि बेटा बहुत सरल स्वभाव व मिलनसार था। पूरे घर को संभालने वाला वही था। हाल ही में घर की मरम्मत करानी शुरू की थी। एक सप्ताह पूर्व वह घर आया था और मकान को दुरुस्त कराने के लिए पिता को लगा दिया था। पैसे की भी व्यवस्था की थी। उन्होंने पुरानी याद ताजा करते हुए कहा कि बड़े बेटे ने सुनील को किसी गलती पर थप्पड़ मार दिया, लेकिन उसने जरा भी बुरा नहीं माना। बताया कि सुनील अपने भाई से लिपट गया और हंसने लगा। उसके बाद बड़े भाई का भी गुस्सा दूर हो गया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें