शुक्रवार की रात से आसमान में डेरा जमाए बादलों ने शनिवार की सुबह शहर में मूसलाधार बारिश की। लगतार तीन घंटे झमाझम बारिश से पूरा शहर पानी से लबालब हो गया। नालियां और नाले चोक होने के चलते पूरे शहर में भीषण जलभराव हो गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शुक्रवार की रात से आसमान में डेरा जमाए बादलों ने शनिवार की सुबह शहर में मूसलाधार बारिश की। लगतार तीन घंटे झमाझम बारिश से पूरा शहर पानी से लबालब हो गया। नालियां और नाले चोक होने के चलते पूरे शहर में भीषण जलभराव हो गया।
सड़कें, गलियां सब पानी से डूब गईं। कई मोहल्लों में लोगों के घरों में घुटने तक पानी जमा था। सरकारी कार्यालय, जिला अस्पताल, स्कूलों और दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। दिनभर लोग पानी निकालते रहे। कुल 102 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
शुक्रवार की रात आसमान में बादलों की सक्रियता बढ़ गई थी। रात में हल्की बारिश करने के बाद बादल शांत हो गए थे। शनिवार को सुबह 6 बजे के बाद पछुआ हवाओं संग आए बादलों ने फिर से अपनी पैठ जमा ली।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
प्रतापगढ़ में तेज बारिश से जलभराव।
- फोटो : pratapgarh
काले बादलों ने पूरे आसमान को ढक लिया। शहर में सुबह 7 बजे के बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। गरज- चमक के बीच पूरे रौ में बादल बरसते रहे। करीब तीन घंटे की बारिश से पूरा शहर लबालब हो गया। शहर में गली, मुहल्ले, संपर्क मार्ग, सरकारी कार्यालय, स्कूलों के साथ ही घरों एव दुकानों में पानी घुस गया। स्टेशन रोड पर भारी जलभराव हो गया। पल्टन बाजार, चंपा सुर्ती रोड, सीएन सिंह गली में भीषण जलभराव रहा। दुकानों व घरों में जलभराव से लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
3 of 7
प्रतापगढ़ में तेज बारिश से जलभराव।
- फोटो : pratapgarh
आजाद नगर, बेगम वार्ड, दहिलामऊ, शिवजीपुरम में भी जलभराव की समस्या रही। बारिश के दौरान लोग अपने घरों में कैद रहे। बाहर निकलना मुश्किल था। तीन घंटे बाद सुबह करीब 10 बजे की बारिश की रफ्तार कम हुई तो लोग अपने-अपने घरों से निकलना शुरू किए। दुकानों व घरों से लोग पानी निकालते रहे। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पछुआ हवाओं से बादल सक्रिय हो गए हैं। अभी बारिश के आसार बने हुए हैं।
4 of 7
प्रतापगढ़ में तेज बारिश से जलभराव।
- फोटो : pratapgarh
जिला अस्पताल लबालब, ओपीडी से सर्जिकल वार्ड तक अफरातफरी
शनिवार को सुबह तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से जिला अस्पताल में भीषण जलभराव हो गया। ओपीडी से लेकर सर्जिकल वार्ड तक बारिश का पानी घुस गया। इससे मरीजों एवं तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। तीमारदार सामानों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में जुटे रहे। बारिश बंद होने के बाद मरीजों एवं तीमारदारों ने राहत की सांस ली। हालांकि शाम करीब चार बजे बाद जलनिकासी हो पाई। इससे मरीज एवं डाक्टर सभी हलाकान रहे।
विज्ञापन
5 of 7
प्रतापगढ़ में तेज बारिश से जलभराव।
- फोटो : pratapgarh
आरपीएफ कलोनी में भी बारिश से जलभराव
रेलवे स्टेशन के समीप आरपीएफ कलोनी में भी बारिश से जलभराव हो गया। पुलिसकर्मियों के आवास में बारिश का पानी घुस गया। इससे सभी परेशान हो उठे। सामानों को सुरक्षित करने में लगे। बारिश से पुलिसकर्मियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
6 of 7
pratapgarh news
- फोटो : प्रतापगढ़
भाजपा नेता के घर में घुसा पानी, फावड़ा चलाकर की नाले की सफाई
मूलसाधार बारिश से शिवजीपुरम स्थित भाजपा नेता व पूर्व जिला महामंत्री गोकुल श्रीवास्तव के घर व स्कूल में भीषण जलभराव हो गया। नाले की सफाई न होने जलनिकासी नहीं हो पा रही थी। पूरे सड़क पर भीषण जलभराव हो गया था। पानी जब उनके घर में दाखिल होने लगा तो उन्होंने खुद ही फावड़ा उठा लिया। करीब एक घंटे तक नाले की सफाई की। फिर धीरे-धीरे सड़कों पर जमा पानी निकलने लगा।
सात डिग्री सेल्सियस लुढ़का तापमान, गर्मी से मिली राहत
तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से सात डिग्री सेल्सियस तापमान लुढ़क गया। इससे उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिल गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस के सापेक्ष लुढ़ककर 26.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।