फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: बकरी को कुत्ते के काटने पर हुए विवाद में घायल युवक ने तोड़ा दम

Sat, 09 May 2020 12:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 3
लालगंज कोतवाली के बाबूतारा में हुई मारपीट में इलाज के दौरान मृत युवक का शव दफनाने को कब्र बनाते परिजन। - फोटो : pratapgarh
 घर के बाहर बंधी बकरी को पड़ोसी के कुत्ते के हमला बोलने पर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान प्रयागराज में मौत हो गई। पीएम के बाद शव के देर शाम घर पर पहुंचने पर बवाल की आशंका से पुलिस की तैनाती की गई है। पहले से दर्ज एनसीआर में पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ा दी है।
लालगंज कोतवाली के सगरा सुंदरपुर बाबूतारा में बीती पांच मई को सलीमुद्दीन के घर के सामने बंधी बकरी पर पड़ोसी के कुत्ते ने हमला बोल दिया। जिस पर सलीमुद्दीन ने कुत्ते को डंडे से मार दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में सलीमुद्दीन (45) गंभीर रूप से घायल हो गया था।

 
विज्ञापन

2 of 3
लालगंज कोतवाली के बाबूतारा में हुई मारपीट में इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : pratapgarh
उसकी हालत नाजुक देख प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर दिया। मामले में आरोपी असलम व हदीश पुत्रगण हबीबुद्दीन, इमरान पुत्र रईस तथा परवेज पुत्र अनीस के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई थी।

उधर प्रयागराज की एसआरएन अस्पताल में भर्ती सलीमुद्दीन की गुरुवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पुलिस के हाथ पांव भी फूल गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
लालगंज कोतवाली के बाबूतारा में हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद गांव में तैनात पुलिस। - फोटो : pratapgarh
मृतक के घर पर आनन फानन में देर रात अनहोनी की आशंका पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने पहले से दर्ज एनसीआर के चोरों आरोपियों पर हत्या की धारा बढ़ाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। वहीं प्रयागराज में पोस्टमार्टम में देर होने से शाम तक मृतक का शव घर नहीं पहुंच सका।

शव पहुंचने पर पुलिस को बवाल की आशंका भी है। इसके चलते प्रभारी निरीक्षक राकेश भारती समेत पुलिस बल गांव में मौजूद है। हालांकि परिजनों की समझा बुझाकर पुलिस ने शव का दफनाने के लिए कब्र खोदवाकर तैयार करवाई है।

लेकिन शव घर पहुंचने पर दफनाए जाने तक पुलिस पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है। इस बारे में कोतवाल राकेश भारती ने बताया कि दर्ज केस में हत्या की धारा बढ़ाई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें