फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: गुजरात से 1172 श्रमिकों को लेकर पहुंची स्पेशल ट्रेन

Wed, 06 May 2020 11:48 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 15
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
गुजरात से 1172 श्रमिकों को लेकर बुधवार को स्पेशल ट्रेन तीन घंटे विलंब से प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद सभी को रोडवेज की 40 बसों से उनके गृह जनपद रवाना किया गया। ट्रेन में प्रतापगढ़ समेत 50 जिलों के लोग सवार थे।
विज्ञापन

2 of 15
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ ही स्वास्थ्यकर्मी लगाए गए थे। डीएम डा. रुपेश कुमार ने खुद व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी। अफसरों की मौजूदगी में सभी को लंच पैकेट व पानी दिया जाता रहा। रेलवे स्टेशन पर दो सीओ व तहसीलदार के साथ 4 सौ पुलिसकर्मी व 350 स्वास्थ्य कर्मचारी तैनात थे।
 
विज्ञापन

3 of 15
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
गुजरात के अलग-अलग इलाकों में लॉकडाउन में फंसे यूपी के प्रतापगढ़ समेत 50 जिलों के 1172 मजदूरों को साबरमती रेलवे स्टेशन से लेकर बुधवार को तीन घंटे विलंब से स्पेशल ट्रेन जंक्शन पहुंची। ट्रेन पहुंचते ही अचानक अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।

4 of 15
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार दुबे मातहतों के साथ प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी ट्रेन में सवार श्रमिकों को आगे वाले कोच से उतारने की कवायद में जुट गए। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म से लेकर पूरे परिसर में सुरक्षा के लिए 4 सौ पुलिसकर्मी लगाए गए थे। पुलिस बाहरी लोगों को फटकने नहीं दे रही थी।
विज्ञापन

5 of 15
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
स्पेशल ट्रेन से एक साथ श्रमिकों को नीचे नहीं उतरने दिया गया। अफसरों के निर्देश पर एक-एक कोच से यात्रियों को उतारा जाता रहा। श्रमिकों को उतारने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग के बीच नाम-पता नोट करने के बाद सभी की स्वास्थ्यकर्मी थर्मल स्क्रीनिंग करते रहे।
विज्ञापन

6 of 15
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
जिलाधिकारी डॉ. रुपेश कुमार, सीडीओ डॉ. अमितपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, सीएमओ डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, एडीएम शत्रोहन वैश्य, एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता, एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी , सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय, एआरटीओ सुशील कुमार मिश्र की मौजूदगी में सभी को लंच पैकेट देकर गृह जनपद जाने वाली बसों में बैठाया जाता रहा।
विज्ञापन

7 of 15
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
दिव्यांग गेट से भी श्रमिकों को बाहर निकालकर जांच करने के बाद बसों में बैठाया जाता रहा। सभी श्रमिकों की सुरक्षा में होमगार्ड भी भेजे गए।

8 of 15
pratapgarh - फोटो : pratapgarh

दो-दो कोच से उतारे गए श्रमिक

गुजरात के अलग-अलग जिलों से आने श्रमिकों को स्पेशल ट्रेन से उतारने में पुलिस व रेलकर्मचारियों ने पूरी सावधानी बरती। चूंकि बीस कोच में श्रमिक सवार थे। जिसके लिए प्लेटफार्म छोटा पड़ जा रहा था। पहले जीआरपी की ओर पहुंचे दो कोच से श्रमिकों को नीचे उतारा गया। इसके बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। फिर दिव्यांग गेट की ओर भी दो-दो कोच से यात्रियों को उतारा जाने लगा। स्टेशन परिसर को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा था।

9 of 15
pratapgarh - फोटो : pratapgarh

45 दिन बाद टूटा रेलवे स्टेशन का सन्नाटा

गुजरात के साबरमती से बुधवार को श्रमिकों को लेकर पहुंची स्पेशल ट्रेन ने लॉकडाउन के बाद 45 दिन से प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर पसरे सन्नाटे को तोड़ दिया। स्टेशन के प्लेटफार्म से लेकर बाहरी परिसर में चहल-पहल देखने को मिली। स्टेशन के आसपास की दुकानें पुलिस ने बंद करा दीं।

10 of 15
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
सुरक्षा की कमान जहां पुलिस ने संभाल रखी थी, वहीं प्रशासनिक अमला श्रमिकों की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए भागदौड़ करता रहा। दो सौ रेलकर्मचारी भी श्रमिकों को कोच से उतारने की जदेजहद में जुटे रहे।
 

11 of 15
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
1172 श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन आने की सूचना के बाद से ही रेलवे स्टेशन पर चहल-पहल बढ़ गई थी। मंगलवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्था का जायजा लिया था। बुधवार सुबह से सुरक्षा में तैनात पुलिस, राजस्वकर्मियों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारी भी पहुंचने लगे। भीतर व बाहर फोर्स तैनात थी। स्टेशन के बाहर खुली दुकानों को पुलिस ने बंद करा दिया।

12 of 15
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
अतिक्रमण भी हटाने का फरमान सुनाया। देखते ही देखते दुकानदारों ने अपना सामान समेट लिया। 22 मार्च को मुंबई से साकेत एक्सप्रेस आने के बाद गैर प्रांत से कोई ट्रेन स्टेशन नहीं आई थी। तब से स्टेशन पर सन्नाटा पसरा हुआ था। स्पेशल ट्रेन पहुंचने के साथ ही स्टेशन पर पसरा सन्नाटा टूट गया। वीरान रहने वाले प्लेटफार्म से लेकर बाहरी हिस्से में वाहनों के शोरशराबे व कर्मचारियों की चहलकदमी होती रही। 
सुरक्षा किट के साथ होमगार्डों को किया गया रवाना
 

13 of 15
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
गुजरात से आने वाले श्रमिकों को बसों से उनकेगृह जनपद भेजा गया। बसों के साथ सुरक्षा के लिए 40 होमगार्डों को भेजा गया। जिन्हें सुरक्षा के लिए सीओ सिटी अभय पांडेय ने किट उपलब्ध कराई। जिसमे इलेक्ट्राल पाउडर, सैनिटाइजर, ग्लव्स, मॉस्क शामिल था। जरूरत के हिसाब से सभी को दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। 

 

14 of 15
pratapgarh - फोटो : pratapgarh

नगर पालिका ने कराया 15 सौ लंच पैकेट का इंतजाम

नगर पालिका के कम्युनिटी किचन सेंटर से श्रमिकों के लिए 15 सौ लंच पैकेट भेजे गए थे। सफाई निरीक्षक एसके सिंह, आरआई लाल बहादुर समेत नगर पालिका के कर्मचारी लंच पैकेट व पानी की बोतलों के साथ डटे हुए थे। श्रमिकों को एक-एक कर लंच पैकेट व पानी की बोतलें थमाई जाती रहीं।

 
विज्ञापन

15 of 15
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
गुजरात से आने वाले श्रमिकों व उनकी व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को सपा नेताओं ने फल व पानी वितरित किया। सपा नेता इरशाद सिद्दीकी, वासिक खान, सद्दाम, राजकुमार प्रजापति, बबलू , वकार, फारूक समेत अन्य लोगों ने श्रमिकों का हाथ सैनिटाइजर से साफ कराया।


इसके बाद सभी को फल व पानी उपलब्ध कराया। दूसरी ओर जयगुरुदेव की टीम भी श्रमिकों के साथ ही व्यवस्था में जुटे कर्मचारियों को नाश्ता व पानी लेकर पहुंची। ताकि बाहर से आने वाले लोगों को घर तक जाने में समस्या का सामना न करना पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें