फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: तूफान से में बिजली गुल, पेड़ गिरने से आवागमन ठप 

Tue, 05 May 2020 11:40 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 10
मंगलवार भोर में तेज हवा के साथ बारिश हुई बारिश से भंगवाचुंगी चौराहे पर भरा पानी। - फोटो : pratapgarh
 सोमवार को तूफानी हवाओं संग बारिश से जिलेभर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। आंधी- पानी से सबसे ज्यादा शहर की बिजली प्रभावित हुई। कई जगह पेड़ गिरने से मेन लाइन क्षतिग्रस्त हुई, पोल टूटने व इंसुलेटर में खामी से आपूर्ति बाधित हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
मंगलवार भोर में तेज हवा के साथ बारिश के दौरान गिरे आम। - फोटो : pratapgarh
ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह ब्रेकडाउन, पोल टूटने से व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इससे सैकड़ों गांवों की बिजली आधी रात से गुल हो गई। दूसरे दिन भोर से बिजली विभाग की टीम आपूर्ति बहाल करने को लेकर मशक्कत करती रही। उधर, जगह-जगह सड़कों पर पेड़ गिरने के कारण आवागमन ठप हो गया। 
सोमवार को आधी रात के बाद तूफानी हवाओं संग बारिश शुरू हुई।
विज्ञापन

3 of 10
मंगलवार दोपहर बाद हुई जोरदार बारिश। - फोटो : pratapgarh
गरज-चमक व तेज हवाओं संग बारिश से शहर से गांव तक की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शहर में तूफानी बारिश से कादीपुर, गोपालापुर, महुआर में पेड़ गिरने से मेन लाइन ध्वस्त हो गई। तेलिया चौराहे पर तीन पोल टूटकर गिर पड़े। इसके अलावा शहर में कई जगहों पर ब्रेक डाउन, इंसुलेटर टूटे, व तारटूट कर गिर पड़े। इससे रूपापुर, बाबागंज, दहिलामऊ, कादीपुर विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

4 of 10
सगरासुंदरपुर के इटौरा पहाड़पुर में गिरा पोल। - फोटो : pratapgarh
 मेन लाइन में फाल्ट के चलते चिलबिला बाजार की बिजली रातभर गुल रही। दिन में आपूर्ति ठप होने से पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। शहरियों को इससे काफी दिक्कत झेेलनी पड़ी। हालांकि भोर से ही जुटी विद्युत विभाग की टीम ने सुबह 10 बजे तक काफी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल कर ली। मगर बीच-बीच में लाइन ट्रिप करने की वहज से बिजली की आवाजाही चलती रही। यही हाल रानीगंज डिवीजन का भी रहा।
विज्ञापन

5 of 10
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
रानीगंज में खाखापुर उपकेंद्र की मेनलाइन का ब्रेकडाउन होने से रातभर बिजली गुल रही। गौरा, खाखापुर, पांडेय तारा विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा जगह- जगह लोकलफाल्ट की भी समस्या आई। आंधी-तूफान से नसीरपुर में तीन पोल, नमकशायर में दो, सिपाह महेरी में मेन लाइन के दो पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था ध्वस्त रही। विद्युत विभाग टीम ने काफी मशक्कत कर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

6 of 10
लालगंज-कालाकांकर मार्ग पर बेलहा में गिरा बिजली का पोल। - फोटो : pratapgarh
हलांकि दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रही। पट्टी इलाके में लौआर, उडैयाड़ीह सहित कई जगहों पर ब्रेकडाउन की समस्या रही, जिसे सुबह घंटो मशक्कत कर दुरुस्त किया गया। इसके अलावा लालगंज, कुंडा, सदर क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में जगह-जगह तार टूटने, ब्रेकडाउन की समस्या के चलते आपूर्ति बाधित रही। हालंाकि दोपहर बाद आपूर्ति व्यवस्था बहाल कर ली गई। एसडीओ बाबागंज ने बताया कि शहर में कई जगहों पर पेड़ गिरने से मेनलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालांकि इसे दुरुस्त करा लिया गया है। शहर में आपूर्ति बहाल करा ली गई है। 
 
विज्ञापन

7 of 10
कुंडा में तेज हवा व बारिश के दौरान गिरा आम का पेड़। - फोटो : pratapgarh

बिजली गिरने से टीवी, फ्रिज सहित इलेक्ट्रानिक उपकरण जले  

तेज गर्जना के बीच छप्पर पर बिजली गिरने से गांव में हड़कंप मच गया। छप्पर के समीप घर के सारे इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। इससे हजारों का नुकसान हुआ। गनीमत थी कि कोई भी हताहत नहीं हुआ। बाबा बेलखरनाथ धाम के शेखपुर निवासी कमलाकांत शुक्ला के घर के सामने छप्पर है।

सोमवार की रात गरज-चमक के बीच बारिश के दौरान छप्पर पर तेज गर्जना के बीच बिजली गिरी। इससे घर में सो रहे लोग सहम गए। महज चंद ही सेकेंड मेें घरों के इलेक्ट्रानिक उपकरण तेज धमाके के बीच धू-धू कर जलने शुरू हो गए। लोग घरोें से बाहर निकल आए। हालांकि थोड़ी ही देर में सबकुछ शांत हो गया। गनीमत थी कि बिजली गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ। 
 

8 of 10
विहार ब्लाक परिसर में तेज हवा के दौरान गिरा सोलर पोल। - फोटो : pratapgarh

29.0 मिमी हुई बारिश, लुढ़का तापमान 

मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पुरवा हवाओं के चलते मौसम का मिजाज बदल गया। उन्होंने बताया कि 29.0 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान 20.2 व न्यूनतम 32.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।  
 

9 of 10
कटरारोड पर विकास भवन के समीप तेज हवा के दौरान गिरा पेड़। - फोटो : pratapgarh

आम की फसल को भारी नुकसान

प्रतापगढ़। फलपट्टी कुंडा व मानिकपुर के अलावा रानीगंज, पट्टी, सदर क्षेत्र में सोमवार को आए तूफान ने आम की फसल पर जमकर कहर बरपाया। रहा। बिजली की चमक-गरज के बीच हवाओं की रफ्तार से आम की शाखाएं टूटकर जमीन पर आ गईं। इससे फलक का काफी नुकसान हुआ। मौैसम का रुख देख बागवान चिंतित दिखे। बाग मालिकों ने बताया कि हवाओं की रफ्तार कम होने से बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। अभी तो आंधी व पानी का दौर शुरू हुआ है। 
 
विज्ञापन

10 of 10
कुसुमी रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रैक पर गिरा पेड़। - फोटो : pratapgarh

कुसुमी में रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़ 

राजगढ़। मंगलवार को कुसुमी रेलवे क्रांसिंग पर आंधी-तूफान से आम का पेड़ गिर गया। इससे ट्रैक बाधित हो गया। सूचना मिलने पर रेल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पेड़ को काटकर रेलवे ट्रैक खाली कराया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें