फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: कोरोना पीड़ित छह जमातियों की रिपोर्ट आई निगेटिव

Thu, 16 Apr 2020 11:24 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 5
lockdown in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। तब्लीगी जमात से जुड़े छह कोरोना संक्रमित लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दूसरी जांच में भी सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव रहने पर जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त हो सकता है। संक्रमित लोग नरसिंहगढ़ व डेरवा सबलगढ़ में मिले थे। जिसके बाद संक्रमित इलाकों में आंशिक कर्फ्यू लगा दिया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
sanitization in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत लगा रखी है। दिल्ली स्थित मरकज निजामुद्दीन में 13 से लेकर 15 मार्च के बाद तब्लीगी जमात से जुड़े लोग जिले में आए थे। नरसिंहगढ़ में मिले जमातियों का सैंपल दो अप्रैल को जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

3 of 5
sanitization in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
जिसमें से तीन लोग कोरोना से संक्रमित मिले थे। जिन्हें पूरे केशवराय में रखने के बाद उपचार शुरू किया गया। बाद में सभी को प्रयागराज के कोटवा सीएचसी में रखा गया था। डेरवा सबलगढ़ में रुके तीन जमातियों के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आठ अप्रैल को मिली थी।

4 of 5
thermal screening in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
जिसके बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। संक्रमित एरिया में आंशिक कर्फ्यू लगाकर साथ रहने वालों के अलावा आसपास के लोगों की जांच शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lockdown in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि कोटवा में भेजे गए छह संक्रमित की दोबारा जांच कराई गई थी। जिसमें जिले के सभी छह संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह जिले के लिए राहत वाली बात है। उनकी तीसरी जांच के लिए सैंपल भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें