चौदह घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बरसात ने जिले में तबाही मचा दी है। जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। भारी बारिश से जिले में सैकड़ों घर ढह गए। मलबे में दबने से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से भी अधिक लोग घायल हो गए।
गुरुवार रात से शुक्रवार शाम तक लगातार बारिश होने से हालात ऐसे हो गए कि चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था। सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और घरों में पानी घुस गया। आलम यह रहा कि दोपहर दो बजे तक लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले।
शहर और ग्रामीण इलाकों में हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। देर शाम तक मकान गिरने और मौतों का सही आंकड़ा जिला प्रशासन नहीं दे सका।
लगातार हो रही बरसात से शहर और ग्रामीण इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। बारिश और सीलन के चलते लगातार कच्चे घर ढह रहे हैं।
जिले में उदयपुर इलाके के चाहिन गांव निवासी नीलम (14) पुत्री विजय बहादुर, लालगंज के सरायलालमती निवासी सरोज देवी (55) पत्नी राजनारायण तिवारी,लालगंज के राजातारा निवासी स्वामी दयाल वैश्य (64) पुत्र भगई, सांगीपुर के भुड़हा निवासी शहबुननिशा (40) पत्नी अब्दुल मजीद, जेठवारा के रानीबाग छतौना निवासी देवकली (70) पत्नी स्व. कंधई, कुंडा के दुखछोर गांव निवासी शिवनाथ पांडेय (56) पुत्र बुधिराम पांडेय, हथिगवां थाने के कटरा गांव निवासिनी राजकली (54) पत्नी हीरालाल, कंधई के सरायरजई निवासी देवी प्रसाद की पुत्री अंजली (8), पट्टी के रमईपुर नेवादा निवासी बशीर की पुत्री रीना (30) की घर और दीवार ढहने से मलबे में दबकर मौत हो गई।
शहर और ग्रामीण इलाकों में सैकड़ों कच्चे मकान गिरने से 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 14 घंटे में 186.0 मिमी बरसात होने से सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, रिहायशी इलाकों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
डीएम आवास को जाने वाली सड़क पर शाम तक पानी भर रहा। एसपी कार्यालय भी पानी से लबालब रहा। घनघोर बरसात होने से दोपहर दो बजे तक शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। देर शाम तक जिला प्रशासन मकान गिरने और मौतों की आधिकारिक जानकारी नहीं दे पाया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 20
शुक्रवार को जोरदार बारिश से जिलाधिकारी आवास रोड पर भरा पानी।
- फोटो : pratapgarh
शुक्रवार को जोरदार बारिश से जिलाधिकारी आवास रोड पर भरा पानी।
विज्ञापन
3 of 20
house collapse in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
अंतू थाने के रामनगर भोजपुर में गिरा कच्चा मकान।
4 of 20
heavy rain in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
प्रतापगढ़ सब्जी मंडी में हुआ जलजमाव।
विज्ञापन
5 of 20
heavy rain in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
पल्टन बाजार में दुकान में पानी भरने तखत पर बैठी महिला।
विज्ञापन
6 of 20
heavy rain in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
शुक्रवार को जोरदार बारिश से एएसपी कार्यालय में भरा पानी।
विज्ञापन
7 of 20
heavy rain in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर ट्रैक पर भरा बारिश का पानी।
8 of 20
heavy rain in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
रेलवे स्टेशन पर ट्रैक में आयी खराबी को दुरूस्त करते कर्मचारी।
9 of 20
heavy rain in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
पल्टन बाजार शिव मंदिर चौराहे पर हुआ जलभराव।
10 of 20
heavy rain in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
प्रतापगढ़ में शुक्रवार को जोरदार बारिश से जीआईसी मैदान में भरा पानी।
11 of 20
heavy rain in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
लालगंज में बारिश से हुआ जलभराव।
12 of 20
heavy rain in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
सगरा सुन्दरपुर में बारिश का पानी निकालने के लिए सडक काटते ग्रामीण।
13 of 20
heavy rain in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
सगरा सुन्दरपुर किठावर रोड पर भरा बारिश का पानी।
14 of 20
heavy rain in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
सगरा सुन्दरपुर में हुआ जलभराव।
15 of 20
heavy rain in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
रानीगंज कैथोला क्षेत्र में बारिश के दौरान गिरा कच्चा मकान।
16 of 20
heavy rain in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
मोहनगंज के समीप सकरनी नदी का बढ़ा पानी।
17 of 20
heavy rain in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
प्रतापगढ़ दिलीपपुर मार्ग पर कादीपुर में बारिश में बही सड़क।
18 of 20
heavy rain in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
दिलीपपुर बाजार में बारिश के दौरान गिरा कच्चा मकान।
19 of 20
heavy rain in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
सदर ब्लाक के सरायवीरभद्र गांव में बारिश के दौरान गिरा कच्चा मकान।