फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पाजिटिव युवक और दोस्त पर केस, चंडीगढ़ से दोस्त के साथ बाइक से आया था पीड़ित

Thu, 07 May 2020 12:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 5
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
चंडीगढ़ से दोस्त के साथ बाइक से कोरोना पीड़ित के गांव पहुंचने से दहशत फैल गई है। यहां पहुंचने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने आधी रात पीड़ित को प्रयागराज भेजते हुए उसके दोस्त को प्राथमिक विद्यालय में रोक लिया। कोरोना पीड़ित व उसके दोस्त के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। संदिग्ध दोस्त की देखरेख में रातभर स्थानीय पुलिस व प्रशासन हलाकान रहा।
 
उदयपुर थाना क्षेत्र के रेहुला लालगंज पूरे नेवली निवासी 34 वर्षीय युवक चंडीगढ़ में अपने रिश्तेदार के यहां रहकर टेंपो व दुकान चलाता था। तबियत खराब होने पर उसने चार दिन पहले चंडीगढ़ स्थित सिटी अस्पताल में स्वास्थ्य की जांच कराई। अस्पताल प्रशासन ने दो दिन में रिपोर्ट देने की बात कहते हुए उसको घर पर रहने की सलाह दी। लेकिन बिना रिपोर्ट की प्रतीक्षा किए ही वह रायबरेली के नसीराबाद निवासी अपने दोस्त के साथ बाइक से सोमवार को घर के लिए निकल पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
उधर चंडीगढ़ में उसकी जांच रिपोर्ट में कोरोना पाजिटिव आने से हड़कंप मच गया। स्थानीय प्रशासन ने पूरे नेवली निवासी कोरोना पीड़ित युवक की लोकेशन पूछी तो उसने रास्ते में होने की बात बताई। उसको कोरोना पाजिटिव होने की जानकारी मिली तो बाइक से मंगलवार शाम सात बजे सीधे दोस्त के साथ अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय पहुंच गया।

पूरे नेवली में कोरोना पाजिटिव के पहुंचने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आनन फानन में एसडीएम व सीओ फोर्स के साथ गांव पहुंचे। आधी रात कोरोना पीड़ित युवक को प्रयागराज के कोटवा में कोरोना मरीजों के लिए बनी विशेष अस्पताल के लिए एंबुलेंस से रवाना कराया। पीड़ित के साथ आए रायबरेली जिले के उसके दोस्त को पूरे नेवली के प्राइमरी स्कूल में ही क्वारंटीन करा दिया।
विज्ञापन

3 of 5
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
मामले में उदयपुर के उपनिरीक्षक रामअधार की तहरीर कोरोना पीड़ित व उसके दोस्त के खिलाफ लाकडाउन उलंघन की धारा 188 व 270 तथा महामारी की धारा तीन के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। स्कूल में राके गए पीड़ित के संदिग्ध दोस्त की रखवाली के लिए रात भर पुलिस प्रशासन हलाकान रहा। पूरे नेवली में कोरोना पाजिटिव के पहुंचने के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। भयभीत लोग प्राथमिक विद्यालय व आसपास के रास्तों पर आने जाने से लोग दूरी बनाते रहे। 

4 of 5
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़

दोस्त को जिला अस्पताल ले जाने में लगे 20 घंटे

क्षेत्र के रेहुआ लालगंज पूरे नेवली में चंडीगढ़ से कोरोना पीड़ित व उसके दोस्त के पहुंचने पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में प्रशासन पीड़ित को प्रयागराज में कोरोना मरीजों के लिए बनी विशेष अस्पताल में आधी रात भेजने में कामयाब रहा। लेकिन कोरोना पाजिटिव के साथ आए उसके दोस्त को प्रशासन ने गांव के प्राथमिक स्कूल में ही क्वारंटीन करा दिया। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया लेकिन स्थानीय प्रशासन ने बाद में उसको जिला अस्पताल भेजने की बात कही। ग्रामीण को लगा कि रात ही पीड़ित के संदिग्ध दोस्त को ले जाया जाएगा। लेकिन रात भर बीतने के बाद भी प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा लापरवाह बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pratapgarh news - फोटो : prayagraj
ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन व स्वास्थ्य महकमें की कुंभकर्णी नींद टूटी। जिसके बाद दूसरे दिन पीड़ित के दोस्त को बुधवार की शाम चार बजे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसको भर्ती करते हुए सैंपल कोरोना की जांच के लिए भेजा जाएगा। प्रशासन की लापरवाही के चलते गांव से जिला अस्पताल की 50 किलोमीटर की दूरी तय करने में प्रशासन को बीस घंटे का समय लग गया। इतना समय मिलने पर उसकी पत्नी भी मिलने के लिए पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसे मिलने नहीं दिया। स्कूल की बाउंड्री के बाहर से दूर से हालचाल पूछकर वह घर लौट गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें