घुइसरनाथधाम में आयोजित राष्ट्रीय एकता महोत्सव के रजत जयंती समारोह का अंतिम दिन भोजपुरी सुपर स्टार, पाश्र्व गायक रवि त्रिपाठी व मथुरा की वंदनाश्री के नाम रहा। शनिवार की शाम महोत्सव का सांस्कृति मंच पर पहला कार्यक्रम भोजपुरी सिनेमा की सुपर स्टार आम्रपाली दुबे का कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ। मंच संभालते ही आम्रपाली को देखने व सुनने के लिए दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
2 of 7
राष्ट्रीय एकता महोत्सव बाबा घुइसरनाथ में भोजपुरी फिल्म कलाकार आम्रपाली को सम्मानित करते पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी।
- फोटो : pratapgarh
आम्रपाली ने जेकर नाथ भोलेनाथ ऊ अनाथ कैस होई से भगवान शिव की आराधना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसी क्रम में एक पक्षी उड़े आसमनवा कि बोले जिया पिया पिया हो और नई झुलनी की छंइया बलम, दुपहरिया बिताई ला हो सुनाया तो दर्शक झूमने लगे। आम्रपाली ने खोल दे केवड़िया राजा जी सुनाया तो लोग नाचने लगे। मंच पर आम्रपाली दुबे ने अपने कुछ भोजपुरी गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया तो दर्शक भी ठुमके लगाने लगे।
विज्ञापन
3 of 7
राष्ट्रीय एकता महोत्सव बाबा घुइसरनाथ धाम में फूलों की होली खेलते गोपियों संग राधा कृष्ण।
- फोटो : pratapgarh
गायक रवि त्रिपाठी ने ने बम भोलके बम भोल बम से अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शिव आराधना के बाद रवि त्रिपाठी ने मुस्कराने की वजह तुम हो सुनाया तो युवा लाबी झूमने लगे। इसके बाद रवि ने धार्मिक गीतों से माहौल को भक्तिमय किया तो फिल्मी गानों से दर्शकों को तालियां बटोरीं।
4 of 7
राष्ट्रीय एकता महोत्सव बाबा घुइसरनाथ धाम में फूलों की होली खेलते राधा कृष्ण बने कलाकार।
- फोटो : pratapgarh
इसके बाद मथुरा की वंदनाश्री व उनकी टीम ने मंच संभाला। कलाकारों ने मथुरा की फूलों की होली का दृश्य प्रस्तुत किया। बाल कृष्ण नाटिका व फूलों की होली देख दर्शक भावविभोर हो गए। कार्यक्रम की संयोजक विधायक आराधना मिश्रा मोना व पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने भोजपुरी सुपर स्टार आम्रपाली दुबे, पाश्र्व गायक कलाकार रवि त्रिपाठी व मथुरा की वंदनश्री का रजत जयंती एकता सम्मान 20202 के तहत अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
कई बार बेकाबू हुई भीड़
5 of 7
राष्ट्रीय एकता महोत्सव बाबा घुइसरनाथ में भोजपुरी फिल्म कलाकार आम्रपाली की झलक पाने को पेड़ पर चढ़े लोग।
- फोटो : राष्ट्रीय एकता महोत्सव बाबा घुइसरनाथ में भोजपुरी फिल्म कलाकार आम्रपाली की झलक पाने को पेड़ पर चढ़े लोग।
भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक जुटे थे। आम्रपाली जैसे ही मंच पर पहुंची भीड़ अपनी अपनी जगह पर खड़ी हो गई। आम्रपाली ने गाना शुरू किया तो भीड़ बेकाबू हो गई। कार्यक्रम देखने के लिए दर्शक धक्कामुक्की करने लगे। बेकाबू भीड़ को संभालने के लिए पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा। कई बार लाठियां पटक कर दर्शकों को रोका गया। लेकिन आम्रपाली जब तक मंच पर थी, भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही थी।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : pratapgarh
राष्ट्रीय एकता महोत्सव बाबा घुइसरनाथ धाम सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को उमड़ी भीड़।