फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: पहले नाक-मुंह दबाकर उतारा मौत के घाट फिर फेंक दिया शव

Sun, 26 Apr 2020 10:54 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 3
पट्टी कोतवाली के उड़ैयाडीह जजनीपुर में युवती का शव मिलने के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : pratapgarh
पट्टी इलाके में शनिवार की देर शाम घर से निकली किशोरी की हत्या कर हत्यारों ने शव सुनसान स्थान पर फेंक दिया। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रात भर परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। लाश मिलने पर घर में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस घटना की हकीकत का पता लगाने के लिए भागदौड़ करती रही।

 
विज्ञापन

2 of 3
शालिनी पाल। फाइल फोटो - फोटो : pratapgarh
पट्टी कोतवाली के जलालपुर निवासी शालिनी (17) पुत्री रामप्रसाद पाल ने इस बार इंटर की परीक्षा दी थी। शनिवार की देर शाम वह घर से निकली थी। रात भर परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह उड़ैयाडीह जजनीपुर गांव में सुनसान स्थान पर किशोरी का शव देख सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पट्टी कोतवाल भी मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
ट्टी कोतवाली के उडैयाडीह जजनीपुर में युवती का शव मिलने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : pratapgarh
किशोरी के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। ग्रामीण आशंका जता रहे थे कि किशोरी की दूसरे स्थान पर हत्या करने के बाद शव को सुनसान स्थान पर खेत में फेंक दिया गया। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि किशोरी की मौत नाक व मुंह दबाने के बाद सांस रुकने से हुई है। पट्टी कोतवाल ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। मृतका के परिजन भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। फिलहाल किशोरी की मौत की वजह खंगाली जा रही है। अभी परिवार के लोगों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है और न ही आशंका जाहिर की है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें