फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: प्रतापगढ़ में कोरोना के दो और मरीज, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 17

Fri, 15 May 2020 12:13 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 5
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
 प्रतापगढ़ में गुरुवार को कोरोना के दो पॉजिटिव मरीज मिले। जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 पहुंच चुकी है।  जिसमें से आठ लोग ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। जबकि मुंबई से आए एक कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है। 

जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा सबलगढ़ के रहने वाला एक व्यक्ति लाकडाउन के पहले ही अपने कूल्हे का उपचार कराने के लिए अहमदाबाद बेटी के पास गया था। वहां से इलाज कराकर वह सात मई को अपने घर पहुंचा। हाटस्पाट होने के कारण पुलिस ने उसे घर नहीं जाने दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
जिसके चलते एंबुलेंस से परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां उपचार के दौरान उसकी तबियत खराब हुई। कोरोना की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पाजीटिव आई। पत्नी, बेटी को जिला अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया। उसे प्रयागराज के कोटवा ले जाया गया। बेटा भी उसके साथ गया था।

उसकी कोरोना जांच भेजी गई थी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि मौखिक जानकारी मिली है कि पिता के साथ गया बेटा भी कोरोना संक्रमित है। उसे भी कोविड-19 अस्पताल कोटवा बनी में रखा गया है। संक्रमित बेटा पिता के इलाज के दौरान जिला अस्पताल से लेकर अपने घर और मेडिकल स्टोर पर बराबर चक्कर लगाता रहा।
 
विज्ञापन

3 of 5
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
उधर, कुंडा में मुंबई से गांव पहुंचा युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। वहां उसका सैंपल लिया गया था। इसके बाद वह गांव चला आया। प्राथमिक विद्यालय में वह क्वारंटीन था। तीन दिन बाद उसकी जांच रिपोर्ट प्रतापगढ़ स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई।

 

4 of 5
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
रिपोर्ट मिलते ही कुंडा सीएचसी अधीक्षक ने इसकी सूचना एसडीएम सहित अन्य लोगों को दी। इसके बाद सभी मौके पर पहुंचे। दोपहर बाद एंबुलेंस आने पर उसे प्रयागराज भेजा गया। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने विद्यालय में सैनिटाइजेशन शुरू कराया। 

कुंडा नगर पंचायत क्षेत्र के तिलौरी मोहल्ला निवासी एक युवक मुंबई में रहता था। वहां उसका सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट आने के पहले ही वह आठ मई को वहां से घर के लिए चल पड़ा। कई वाहन बदलकर किसी तरह अपने गांव कुंडा के तिलौरी पहुंचा। यहां उसे प्राथमिक विद्यालय तिलौरी में क्वारंटीन किया गया।
गुरुवार को मुंबई से उसके पॉजिटिव होने की रिपोर्ट प्रतापगढ़ सीएमओ को भेजी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
सीएसओ ने इसकी सूचना सीएचसी अधीक्षक डा.दिनेश सिंह को दी। इसकी जानकारी होते ही स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसडीएम, सीओ और सीएचसी अधीक्षक सहित भारी संख्या में प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। हालांकि विद्यालय पहुंचने पर पता चला कि युवक अपने घर चला गया है। इस पर उसे घर से बुलवाया गया। इसके साथ स्कूल में सैनिटाइजेशन का काम शुरू हो गया। करीब दो घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। इसके बाद युवक को एंबुलेंस में बैठाकर कोविड-19 हॉस्पिटल कोटवा बनी भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें