फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद कैमा गांव समेत तीन किमी का इलाका सील 

Sun, 10 May 2020 11:56 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 3
कुंडा ब्लाक के प्राइमरी स्कूल कैमा में कोरोना पाजिटिव मिले युवक के सामान को सैनिटाइज करते कर्मचारी। - फोटो : pratapgarh
हथिगवां के कैमा गांव में ट्रक खलासी के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने तीन किमी के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया है। लोगों के आने-जाने पर रोक लगाने के साथ ही प्रशासन ने गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। जगह-जगह रास्तों पर 12 से अधिक बैरियर लगाए गए हैं। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। 

 
विज्ञापन

2 of 3
कुंडा ब्लाक के कैमा गांव में कोरोना पीड़ित होने की सूचना पर पहुंची पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : pratapgarh
हथिगवां के कैमा गांव में युवक के कोरेाना पाजिटिव मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। संक्रमित युवक को प्रशासन ने एंबुलेंस से प्रयागराज के कोटवां बनी में तैयार कोविड-19 अस्पताल भेज दिया। पुलिस प्रशासन ने गांव में बैरियर के लिए प्वाइंट बनाने शुरू कर दिए। युवक के गांव से निकलते ही स्वास्थ्य विभाग ने जहां सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया वहीं पुलिस प्रशासन ने गांव के अंदर छह बैरियर लगा दिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
कुंडा के कैमा गांव में पहुंचे सीओ व एसडीएम। - फोटो : pratapgarh
इसके साथ ही गांव के हर रास्ते पर भी बैरियर बनाए गए। हर रास्ते को सील कर दिया गया। इस दौरान गांव के बाहर भी छह बैरियर बनाए गए। इन सभी बैरियर पर सिपाही तैनात कर दिए गए। गांव में अब सिर्फ स्वास्थ्य विभाग के लोग ही अंदर जा सकेंगे। इसके अलावा न तो गांव का कोई व्यक्ति अंदर जा सकेगा और न ही गांव से कोई व्यक्ति बाहर जा सकेगा। एसओ उदय त्रिपाठी ने बताया कि अधिकारियों के निर्देशानुसार गांव को सील कर दिया गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग सोमवार से गांव को सैनिटाइज करने के साथ ही घर-घर जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करेगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें