कोटा में आईआईटी की तैयारी कर रहे 44 छात्रों को लेकर शनिवार की रात दो बसें जहनईपुर क्वारंटाइन केंद्र पहुंचीं। बस से उतरते ही छात्रों ने अपनी माटी को चूम लिया। घर पहुंचने की खुशी में उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। जिसके बाद सभी को प्रशासनिक अमले ने घर भेजा। घर पहुंचने पर सभी परिजनों को आपबीती सुनाते रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
सरोजनी इंटर कालेज से छात्रों को मैजिक वाहन से घर भेजते लेखपाल निर्भय यादव।
- फोटो : pratapgarh
जिले के सैकड़ों छात्र आईआईटी की तैयारी करने के लिए राजस्थान के कोटा में रहते हैं। कोई छात्रावास में रहता है तो कोई किराए पर कमरा लेकर। कोरोना का कहर शुरू होने के बाद परिवार के लोगों ने अपने बच्चों से बातचीत कर उन्हें घर लौटने के लिए कहा, लेकिन पढ़ाई ब्रेक होने के भय से अधिकांश छात्र घर नहीं आए। लॉकडाउन के चलते लोगों का निकलना भी बंद हो गया। वह जैसे तैसे वहां रुके रहे।
विज्ञापन
3 of 7
सरोजनी इंटर कालेज में कोटा से आए छात्र घर रवाना होते हुए।
- फोटो : pratapgarh
इस दौरान परिवार के लोग भी अनहोनी की आशंका से परेशान थे। लगातार छात्रों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाते रहे। हर कोई सभी को कुशलता से घर लाने के लिए अधिकारियों के साथ ही नेताओं का चक्कर लगाता रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने छात्रों के सोशल मीडिया पर चलाए गए कैंपेन को देखते हुए सभी को घर बुलाने के लिए बसों को रवाना किया था।
4 of 7
.राजस्थान कोटा से सरोजनी इंटर कालेज पहुंचे प्रतियोगी छात्रों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : pratapgarh
शनिवार की देर रात पुलिस की सुरक्षा में दो बसों से 38 छात्र व 6 छात्राओं को लेकर जहनईपुर स्थित सरोजनी इंटर कालेज लाया गया। बस से उतरते ही छात्रों ने अपनी माटी को चूम लिया। घर पहुंचने की खुशी में उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे।
सभी को कमरों में भेज दिया गया। जानकारी के बाद जिलाधिकारी डा.रुपेश कुमार, सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव, एसडीएम मोहनलाल गुप्ता, बीडीओ सदर और सीओ सिटी अभय पांडेय फोर्स व राजस्वकर्मियों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 7
सरोेेेजनी इंटर कालेज में जांच के लिए खड़े छात्र।
- फोटो : pratapgarh
सुबह करीब दस बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी छात्र-छात्राओं की रैपिड किट से जांच शुरू की। जांच में किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले। जिसके बाद सभी मैजिक, बोलेरो समेत दूसरे वाहनों से उनके घरों तक भेजा गया। सभी को सुझाव दिया गया कि परिवार के लोगों से 14 दिनों तक दूरी बनाकर रहेंगे। क्वारंटीन रहने के लिए फार्म भी भरवाया गया।
विज्ञापन
6 of 7
राजस्थान के कोटा से सरोजनी इंटर कालेज पहुंचे प्रतियोगी छात्रों का हाल जानने पहुंचे डीएम डा. रुपेश कुमार।
- फोटो : pratapgarh
मिली नई जिंदगी, कभी नहीं भूलेंगे यह दिन
राजस्थान के कोटा से शुक्रवार की रात निकले आईआईटी की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राएं प्रतापगढ़ पहुंचने के बाद सरोजनी कालेज में सिर्फ तीन घंटे ही सो सके। सुबह वह घर जाने के लिए अधिकारियों से बातचीत करने लगे।
सरोजनी इंटर कालेज में रोके गए राजस्थान कोटा से आए प्रतियोगी छात्र-छात्राएं।
- फोटो : pratapgarh
छात्र श्यामजी यादव ने कहा कि उन लोगों को नई जिंदगी मिली है। यह दिन कभी भूल नहीं सकते। अभी भले ही घर नहीं पहुंचे हैं, लेकिन ऐसा महसूस हो रहा है कि घर आ गए हैं। कोटा में भले ही कोई समस्या नहीं थी, लेकिन हमेशा कोरोना संक्रमण को लेकर खतरा नजर आता था। कमरे से बाहर निकलने से सभी लोग बचने की कोशिश करते थे।