फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: डिपो में सन्नाटा, खड़ी रहीं बसें 

Mon, 23 Mar 2020 12:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 6
चिलबिला रेलवे स्टेशन पर पद्मावत ट्रेन से उतरे दिल्ली से आने वाले यात्री साधन न मिलने पर पैदल ही घर के लिए जाते हुए। - फोटो : pratapgarh
 जनता कर्फ्यू के चलते रविवार को रोडवेज बसें डिपो में खड़ी रहीं। इससे दिल्ली और मुंबई से आने वाले यात्री परेशान रहे। प्राइवेट बस अड्डों पर भी बसें नहीं थीं। टेंपो अड्डों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। ई-रिक्शा चालक घर से बाहर तक नहीं निकले। हर कोई जनता कर्फ्यू का पालन करते हुए दिखाई पड़ा। 
 
विज्ञापन

2 of 6
मानधाता प्राइवेट बस अड्डे पर साधन न होने से परेशान परिवार। - फोटो : pratapgarh
देश में महामारी का रूप धारण कर चुके कोरोना वायरस को हराने के लिए प्रधानमंत्री के रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू के आह्वान का लोगों ने दिल खोलकर साथ दिया। लोगों घरों से बाहर नहीं निकले। शासन के आदेश पर प्रयागराज, फैजाबाद, दिल्ली और कानपुर के साथ लखनऊ मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
.रेलवे स्टेशन पर साधन न मिलने पर इंतजार में बैठीं महिलाएं। - फोटो : pratapgarh
प्राइवेट बसें भी रोड पर नहीं निकलीं। टेंपो चालक और ई-रिक्शा भी नहीं थे। स्टेशन के आसपास एक-दो रिक्शे नजर आए।  रविवार को दिल्ली और मुंबई से लौटने वाले यात्री स्टेशन से किसी तरह रोडवेज डिपो पहुंचे, लेकिन उन्हें यहां कोई बस नहीं मिली।

4 of 6
मुंबई से प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची साकेत एक्सप्रेस में ठूंसकर भरे थे यात्री। - फोटो : pratapgarh
सड़कों पर कोई साधन नहीं चल रहा था। इससे वह परेशान हुए। इससे वे पैदल ही निकल गए। शहर में जरूरी काम होने पर कुछ लोग निकले, लेकिन उन्हें भी पुलिसकर्मी समझाकर घर भेजते रहे। कुछ लोग घर से निजी साधन लेकर मुंबई और दिल्ली से आने वाले परिजनों को लेने पहुंचे। डीएम डा. रुपेश कुमार और एसपी अभिषेक सिंह ने भी रोडवेज बस स्टैंड के साथ ही प्राइवेट वाहन अड्डों का जायजा लिया।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pratapgarh
रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचे पद्मावत ट्रेन के यात्रियों को रोककर पूछताछ करते सीओ अभय पांडेय।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
janta curfew in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
.रोडवेज बस अड्डा परिसर में पसरा सन्नाटा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें