फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: बरई गांव हॉटस्पॉट, सील किया गया तीन किमी का इलाका 

Sun, 26 Apr 2020 11:20 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
.कुंडा के बरई में कोरोना पीड़ित मिलने के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के लोग। - फोटो : pratapgarh
मुंबई के धारावी से आई महिला के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद बरई गांव और आसपास के तीन किमी के इलाके को प्रशासन ने सील कर दिया। गांव में जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग करने के बाद फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

2 of 6
कुंडा के बरई प्राइमरी स्कूल में क्वारंटीन किए गए लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : pratapgarh
रात में ही पीड़ित महिला को एंबुलेंस से प्रयागराज के कोटवा बनी में तैयार किए गए कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया। रविवार की दोपहर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। 
 
विज्ञापन

3 of 6
कुंडा के प्राइमरी स्कूल बरई में क्वारंटीन लोग। - फोटो : pratapgarh
मुंबई के धारावी से 21 अप्रैल को एक महिला, उसका पति, दो बच्चे और दो रिश्तेदार कुंडा के बरई गांव आए थे। दो दिन बाद उनका सैंपल लिया गया और रिपेार्ट आई तो महिला कोराना पाजिटिव मिली। इससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। शनिवार शाम को ही गांव में पुलिस और स्वास्थ्य कर्मचारी पहुंच गए। देर रात जिले से एंबुलेंस पहुंच गई।

4 of 6
कुंडा के प्राइमरी स्कूल बरई में क्वारंटीन लोग। - फोटो : pratapgarh
इसके बाद महिला को एंबुलेंस से प्रयागराज के कोटवा बनी स्थित कोविड-19 अस्पताल भेजा गया। इस दौरान उसके साथ थाने की पुलिस भी सुरक्षा के लिए साथ गई। इसके बाद रात में ही पुलिस प्रशासन ने गांव को सील करने की कवायद शुरू कर दी।
विज्ञापन

5 of 6
कुंडा के बरई गांव का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम डा. रुपेश कुमार। - फोटो : pratapgarh
रात में ही बरई गांव में जाने वाले वाले पांच रास्तों पर बैरियर लगा दिया गया। इसके साथ ही हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जाने लगी। इसके अलावा गांव में ही अलग-अलग रास्तों पर सात बैरियर बनाए गए। इन सभी बैरियर पर एक एसआई के साथ चार सिपाहियों की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
.कुंडा के बरई में संग्दिधों का सेम्पल लेते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : pratapgarh
इन बैरियर पर 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी रहेगी। रविवार की दोपहर में जिलाधिकारी के साथ ही पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गांव सहित विद्यालय का निरीक्षण किया और धरावी से आए लोगों के बारे में जानकारी ली।

बरई गांव में कोरोना पांजिटिव पाए जाने के कारण कुंडा में भी लोग सड़कों पर कम ही निकले। जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार ने बताया कि बरई को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। गांव के साथ आसपास के इलाके को सील करने के बाद सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। गांव के हर व्यक्ति की जांच की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें