शासन के फैसले के बाद प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 207 छात्र-छात्राओं को बसों से प्रतापगढ़ लाया गया। मंगलवार को उनके पहुंचने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। जिले में पहुंचते ही थर्मल स्क्रीनिंग कर परीक्षार्थियों को अभिभावकों के साथ घर भेजा गया।
विज्ञापन
2 of 7
प्रयागराज से रोडवेज बस से प्रतापगढ़ संत एंथोनी कालेज पहुंचे छात्र-छात्राएं।
- फोटो : pratapgarh
राजस्थान के कोटा में फंसे छात्र-छात्राओं को घर पहुंचाने के योगी सरकार के फैसले के बाद प्रयागराज में फंसे हजारों परीक्षार्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर घर भेजने का आग्रह किया था। सीएम की पहल पर शासन ने प्रतियोगी छात्रों को उनके घर पहुंचाने का फैसला किया। मंगलवार को 207 छात्र-छात्राएं बसों से प्रतापगढ़ लाए गए।
विज्ञापन
3 of 7
प्रयागराज से प्रतापगढ़ संत एंथोनी कालेज पहुंची बेटी को गले लगाए पिता उमेश जयसवाल।
- फोटो : pratapgarh
शहर के नया मालगोदाम रोड निवासी आस्था जायसवाल प्रयागराज में रहकर तैयारी कर रही थीं। होली के बाद ही उसने प्रयागराज जाकर कोचिंग करना शुरू किया था कि लॉकडाउन की घोषणा हो गई। बकौल आस्था वह समझ नहीं पाईं कि लॉकडाउन इतना लंबा खिंचेगा, नहीं तो उसी दिन घर आ जातीं।
4 of 7
संत एंथोनी कालेज में प्रयागराज से आईं छात्राओं को बाइक से घर ले जाते परिजन।
- फोटो : pratapgarh
मंगलवार को शहर के अंथोनी इंटर कालेज में पिता उमेश जायसवाल को देखकर फफक कर रो पड़ीं। पिता ने उन्हें गले गलाया और अपने साथ घर ले गए। प्रयागराज से आने वाले 207 छात्र-छात्राओं में अधिकांश अभिभावकों के साथ घर चले गए।
विज्ञापन
5 of 7
प्रयागराज से रोडवेज बस द्वारा एंथोनी कालेज पहुंचे छात्र-छात्राओं का नाम-पता लिखवाते सीओ अभय पांडेय।
- फोटो : pratapgarh
दूरदराज के छात्रों के अभिभावकों के नहीं आने पर घर तक पहुंचाने में मदद की। अंथोनी इंटर कालेज में स्वास्थ्य विभाग की टीम परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही जुकाम-बुखार होने की जानकारी करती रही। इधर, प्रशासनिक अफसर बच्चों का विवरण रजिस्टर पर अंकित करते रहे। एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि जिन छात्रों के अभिभावक नहीं पहुंच पाए, उन्हें घर रोडवेज बसों से भेजा गया।
विज्ञापन
6 of 7
प्रयागराज से प्रतापगढ़ संत एंथोनी कालेज लाए गए प्रतियोगी छात्र-छात्राएं परिजनों के इंतजार में बैठे हुए।
- फोटो : pratapgarh
बेल्हा से मंगाई गई थीं 45 बसें
प्रयागराज में फंसे प्रतियोगी छात्रों को गृह जनपद पहुंचाने के लिए जिले की डिपो से 45 बसें मंगाई गई थीं। सोमवार को शाम से ही प्रयागराज बसों के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। इससे रात में ही जिले में भी छात्र पहुंचने लगे थे। प्रयागराज से बस निकलते ही जिले में सूचना आ जाती थी।
प्रयागराज से प्रतापगढ़ संत एंथोनी कालेज लाए गए प्रतियोगी छात्र-छात्राएं परिजनों के इंतजार में बैठे हुए।
- फोटो : pratapgarh
32 छात्रों को रात में लेकर आई थी पहली बस
प्रयागराज से 32 प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को लेकर रात दो बजे पहली बस मार्डन साइंस इंटर कालेज पहुंची थी। रात में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और उनका परीक्षण करने के बाद अभिभावकों के साथ भेज दिया गया। इधर, शाम को भी प्रतियोगी छात्रों के आने का सिलसिला चलता रहा।