घटनास्थल पर पुलिस की गाड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
सीएचसी में पुलिस का पहरा, आने-जाने पर रोक
घायल आतंकियों को लेकर सीएचसी पूरनपुर पहुंचते ही पुलिस ने अस्पताल की सुरक्षा सख्त कर दी। सीओ सिटी, सीओ पूरनपुर ने टीम के साथ सीएचसी की घेराबंदी कर रखी थी। आतंकियों व घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल होने तक पुलिस ने किसी को भी सीएचसी में घुसने नहीं दिया। घटनास्थल पर फाॅरेंसिक टीम जाने के बाद सुबह 10 बजे पुलिस ने नहर पटरी से बैरिकेडिंग हटाई।