पीलीभीत के पूरनपुर में फर्जी आधार कार्ड से होटल में ठहरने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के तीनों आतंकियों समेत पांच पर केस दर्ज किया है। इनमें आतंकियों की मदद करने वाले दो युवक भी शामिल हैं। आतंकी जहां ठहरे थे, पुलिस ने हर जी होटल के उस कमरे को सील कर दिया है। पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर थाने की बख्शीवाल पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने के बाद खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकी विरेंद्र सिंह उर्फ रवि, जसनप्रीत उर्फ प्रताप सिंह, गुरविंदर सिंह पूरनपुर पहुंचे। जहां हर जी होटल में रुके थे। सोमवार तड़के पंजाब और पीलीभीत पुलिस से मुठभेड़ में तीनों मारे गए।