फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के मददगारों की तलाश: पीलीभीत और खीरी में NIA के छापे, कई लोगों को हिरासत में लिया

Fri, 27 Dec 2024 10:42 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत / लखीमपुर खीरी

सार

Pilibhit Encounter News: पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में खालिस्तान समर्थक आतंकियों के मददगारों का पता लगाने के लिए एनआईए और पुलिस की जांच जारी है। बीते 24 घंटे में एनआईए ने कई जगह छापे मारे। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
1 of 6
सीसीटीवी फुटेज में दिखे थे तीनों आतंकी - फोटो : वीडियो ग्रैब
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के आतंकियों के मददगारों की तलाश में एनआईए और पुलिस ने पीलीभीत व लखीमपुर खीरी में कई जगह छापे मारे हैं। आतंकियों के लिए होटल का किराया कम कराने वाले आईलेट संचालक समेत कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इधर, होटल हरजी में ठहरने के लिए फर्जी आधार कार्ड लगाने के मामले में पुलिस ने तीनों आतंकियों और दो मददगारों पर केस दर्ज किया है। साथ ही होटल का कमरा नंबर 105 सील कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
पूरनपुर कोतवाली में खड़ीं अधिकारियों की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार तड़के एनआईए और पुलिस की टीम ने लखीमपुर जिले के निघासन क्षेत्र के खड़रिया फार्म में पहुंचकर आतंकी गुरविंदर की बुआ परमजीत कौर से पूछताछ की। टीम यहां एक घंटे से अधिक समय तक रुकी। गुरविंदर कब उनके घर आया, कितने दिन रुका था और घटना से पहले आया या नहीं, इससे जुड़े सवाल किए गए। एनआईए ने परमजीत से घर वालों व कुछ रिश्तेदारों के करीब दस मोबाइल नंबर भी लिए। पुलिस ने खीरी के साथ पूरनपुर और आसपास के इलाकों में भी छापे मारे।
विज्ञापन

3 of 6
वीरेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह और जसन प्रीत सिंह के फाइल फोटो - फोटो : यूपी पुलिस
23 दिसंबर को हुई थी मुठभेड़ 
पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर थाने की बख्शीवाल पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने के बाद आतंकी वरिंदर सिंह उर्फ रवि, जसनप्रीत उर्फ प्रताप सिंह, गुरविंदर सिंह पूरनपुर पहुंचे थे। 20 से 21 दिसंबर के बीच तीनों हरजी होटल में ही रुके थे। 23 दिसंबर को तड़के पुलिस मुठभेड़ में तीनों मारे गए थे।
 

4 of 6
होटल के बाहर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
आतंकियों की मदद के लिए इंग्लैंड से आई थी कॉल
सूत्रों के अनुसार तीनों आतंकियों की मदद के लिए स्थानीय मददगारों के पास इंग्लैंड से फोन आया था। इसका खुलासा पुलिस पूछताछ में गजरौला के जप्ती गांव निवासी जसपाल सनी ने किया है। जसपाल ने बताया कि हरियाणा के जींद का निवासी सिद्धू इंग्लैंड में रहता है। वह पूर्व में पूरनपुर आया था और तभी उससे उनकी पहचान हुई थी। उसी ने आतंकियों को ठहराने आदि का प्रबंध करने के लिए कहा था। बलिया के पते पर बने फर्जी आधार कार्ड भी व्हाट्सएप किए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
सीसीटीवी फुटेज में आतंकियों के साथ दिखे थे युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
रडार पर गजरौला के दो युवक
पुलिस ने गांव गजरौला जप्ती निवासी दो युवकों को बुधवार रात ही हिरासत में ले लिया था। ये आतंकियों के साथ होटल के सीसीटीवी फुटेज में देखे गए थे। पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड से कमरा लेने सहित अन्य धाराओं में तीनों आतंकियों समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। माना जा रहा है कि जो दो अज्ञात हैं, वे यही दोनों हैं। इधर, पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार देररात होटल हरजी के मैनेजर को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Pilibhit Encounter: - फोटो : अमर उजाला
कितने मददगार... कड़ी से कड़ी जोड़ रहीं एजेंसियां 
पूरनपुर पहुंचने से पहले ही आतंकियों के लिए जिले में सभी बंदोबस्त होने की बात सामने आने पर माना जा रहा है कि जिले में उनके स्थानीय मददगारों का मजबूत नेटवर्क था। होटल में किराया कम कराने के लिए फोन तक किया गया। होटल से निकलकर आतंकी 30 घंटे तक पूरनपुर क्षेत्र में ही रहे या फिर लखीमपुर किसी मददगार के पास गए? पुलिस और एनआईए इन सभी सवालों के जवाब तलाशने में जुटी है। कड़ी से कड़ी जोड़कर स्थानीय संपर्क तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें