मौके पर जली घास
- फोटो : संवाद
बरातियों को छोड़कर लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार, सज्जन (50) अपने 20 वर्षीय पुत्र सुब्हान के साथ बस लेकर अपनी ससुराल गौनेरी वदी में एक बरात छोड़ने आए थे। बरातियों को गांव में उतारने के बाद पिता-पुत्र बस लेकर वापस पीलीभीत लौट रहे थे। जैसे ही बस गांव से बाहर लिंक रोड पर पहुंची, तभी सड़क के किनारे से गुजर रही हाईटेंशन लाइन अचानक बस की छत से छू गई। तार छूते ही पूरी बस में तेज करंट दौड़ गया। बेटे सुब्हान ने भागने का प्रयास किया तो जैसे ही पैर जमीन पर लगे ,तभी जमीन से अर्थिंग मिलने के बाद चिपक गया।