फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभील सामूहिक दुष्कर्म कांड: छात्रा का जहां मिला शव वहां जुटते हैं शराबी, शाम होते ही लगता है जमावड़ा, पुलिस भी नहीं देती ध्यान

Mon, 15 Nov 2021 11:30 AM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पुलिस की गश्त होने के बाद भी इन से कोई टोका टाकी नहीं होती। एक ग्रामीणों ने बताया कि पास में ही एक नल लगवाया गया है। शाम को बड़ी संख्या में लोग नल के पास आकर शराब पीते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीलीभील सामूहिक दुष्कर्म कांड - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की जानकारी रविवार सुबह जिसे हुई, सब घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने बताया कि जिस रास्ते पर खेत में छात्रा का शव मिला, उसे शराबियों ने अड्डा बना दिया है। सड़क किनारे लगे नल पर भी शाम होते ही शराब पीने वाले जुटते हैं।

बरखेड़ा कस्बे से सटे सड़क के किनारे नहर बहती है। शाम होते ही शराब पीने के शौकीन इसी सड़क को अड्डा बना लेते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक शाम को इस सड़क पर जगह-जगह लोग बैठकर तो कुछ चार पहिया वाहनों को सड़क किनारे खड़ाकर अंदर बैठकर ही शराब पीते हैं। आलम यह है कि खेतों में काम करने के दौरान बड़ी संख्या में खाली शराब की बोतलें मिलती हैं। 

पुलिस की गश्त होने के बाद भी इन से कोई टोका टाकी नहीं होती। एक ग्रामीणों ने बताया कि पास में ही एक नल लगवाया गया है। शाम को बड़ी संख्या में लोग नल के पास आकर शराब पीते हैं। खाली बोतल वहीं फेंक देते हैं। ग्रामीण जब टोकते हैं, मारपीट पर उतारु हो जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पीलीभील सामूहिक दुष्कर्म कांड, मौके पर पुहंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के पीलीभीत जिले में सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक घटना रविवार को सामने आई। आरोपियों की दरिंदगी की गवाही देने वाले घटनास्थल को देख पुलिस भी हैरान रह गई। करीब 14 घंटों से लापता छात्रा का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। उसके मुंह में ठूंसा हुआ कपड़ा और शरीर पर पड़े निशानों को देख पुलिस भी हैवानियत का अंदाजा लगाकर आश्चर्य कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
पीलीभील सामूहिक दुष्कर्म कांड, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मामला बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां कक्षा 12वीं की 16 वर्षीय छात्रा शनिवार सुबह पौने सात बजे घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी, लेकिन वह कोचिंग नहीं पहुंची और न ही कोचिंग के बाद स्कूल पहुंची। जब शाम साढ़े पांच बजे तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। 

4 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
परिवार वालों ने पहले सहेलियों और शिक्षकों से पूछा, लेकिन जब कहीं कुछ पता नहीं चल सका तो रात 9 बजे पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने गांव के ही युवक के सचिन के खिलाफ बहला फुसला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर जुटे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
नग्न अवस्था में पड़ा था शव
इसके बाद गांव में फिर से तलाश की गई। रात करीब 11 बजे गांव के बाहर नहर के किनारे गन्ने के खेत में नग्न अवस्था में छात्रा का शव मिला। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। उसके शरीर पर और मुंह में भी चोटें थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें