Pilibhit Encounter News: पीलीभीत के पूरनपुर में मारे गए तीनों आतंकी पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले थे। इन तीनों ने वहां पुलिस चौकी पर हमला किया था। इसके बाद पूरनपुर में आकर छिपे थे।
पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन खलिस्तानी आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया। इन आतंकियों ने पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड और बम से हमला किया था। इसके बाद तीनों पूरनपुर क्षेत्र में आकर छिप गए थे। सोमवार सुबह करीब पांच बजे यहां हरदाई ब्रांच नहर के समीप हुई मुठभेड़ में तीनों मारे गए। मुठभेड़ में यूपी पुलिस के दो सिपाही भी घायल हुए हैं। सिपाहियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन किलोमीटर का एरिया सील कर दिया। गहनता से जांच पड़ताल की। मारे गए आतंकियों के पास दो एके-47, दो विदेशी पिस्टल और पूरनपुर से चुराई गई बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
2 of 8
पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अविनाश पांडेय ने बताया कि पंजाब के गुरदासपुर जनपद में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंके गए थे। जिन संदिग्धों ने यह घटना को अंजाम दिया, वे पूरनपुर में छिपे हुए थे। उसी क्रम में पंजाब के गुरदासपुर की पुलिस टीम थाना पुरनपूर पर आई थी। यहां संदिग्धों की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
3 of 8
Pilibhit Encounter
- फोटो : अमर उजाला
खमरिया प्वाइंट पर पिकेट ने सूचना दी कि सोमवार तड़के एक बाइक पर तीन संदिग्ध पीलीभीत की तरफ जा रहे थे। पूरनपुर और गुरदासपुर की पुलिस टीम ने पीछा किया। आगे चलकर ये संदिग्ध निर्माणाधीन पुल से माधोटांडा की तरफ मुड़ गए। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने भारी फायरिंग की।
4 of 8
Pilibhit Encounter
- फोटो : अमर उजाला
एसपी के मुताबिक पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों युवकों के गोलियां लगीं। अस्पताल में तीनों की मृत घोषित कर दिया गया। एनकाउंटर में मारे गए आरोपियों से दो एके-47, दो विदेशी पिस्टल, चोरी की बाइक बरामद हुई है। आरोपी कहां छिपे थे, इसके बारे में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
5 of 8
वीरेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह और जसन प्रीत सिंह के फाइल फोटो
- फोटो : यूपी पुलिस
ये आतंकी मारे गए
1. गुरविंदर सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह (25 वर्ष) निवासी मोहल्ला कलानौर, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब
2. वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र रंजीत सिंह उर्फ जीता (23 वर्ष) निवासी ग्राम अगवान थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब
3. जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह (18 वर्ष) निवासी ग्राम निक्का सूर, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब
विज्ञापन
6 of 8
Pilibhit Encounter: आरोपियों से बरामद हुईं एके-47 और कारतूस
- फोटो : यूपी पुलिस
बरामदगी:
दो एके-47 राइफल
दो ग्लॉक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद।
चोरी की बाइक
विज्ञापन
7 of 8
इसी बाइक पर सवार थे तीनों आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
आगे की जांच जारी- एडीजी
मुठभेड़ के बाद एडीजी जोन रमित शर्मा और आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह पीलीभीत पहुंचे। एडीजी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनों आतंकी पीलीभीत के पूरनपुर में छिपे हैं। सोमवार सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें घेर लिया। खालिस्तानी आतंकवादियों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं और पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीनों मारे गए। मामले में आगे की जांच जारी है।
एसपी अविनाश पांडेय के साथ पुलिस टीम
- फोटो : पुलिस विभाग
मुठभेड़ में पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडेय, एसआई अमित प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर नरेश त्यागी (एसएसओ पूरनपुर), एसआई ललित कुमार, हेड कांस्टेबल जगवीर, इंस्पेक्टर अशोक पाल (एसएचओ माधोटांडा), सिपाही सुमित और हितेश, एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर केबी सिंह, सर्विलांस प्रभारी एसआई सुनील शर्मा समेत पंजाब पुलिस की टीम शामिल रही।