नाव में देवदूत बनकर आया फैसल
- फोटो : संवाद
पीलीभीत में बृहस्पतिवार की सुबह गौहनियां तालाब में जो दृश्य देखने को मिला, उसने साबित कर दिया कि इंसानियत आज भी जिंदा है। तालाब में डूबती कार, अंदर फंसा शुभम और किनारे पर खड़े सैकड़ों लोग, जिनकी सांसें अटकी थीं, लेकिन हिम्मत जवाब दे गई थी। अफरा-तफरी के बीच तालाब के एक छोर पर नाव पर बैठा फैसला बिना सोचे-समझे मौत के बीच कूद पड़ा।