फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान तनाव: LoC के बाद अब नेपाल सीमा पर अलर्ट, भेजी गई अतिरिक्त फोर्स, यलो अलर्ट का रिहर्सल

Fri, 09 May 2025 08:55 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

गुरुवार रात भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। इसके बाद सीमावर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी हुए हैं। जनपद की सीमा भी नेपाल से लगी है। खुली सीमा होने के चलते बॉर्डर पर अलर्ट है। 
विज्ञापन
1 of 7
भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी - फोटो : अमर उजाला
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। भारत नेपाल सीमा पर अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है। दिन के साथ ही रात में भी प्रभावी गश्त के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और एसएसबी के जवान बीहड़ और कच्चे रास्तों पर नजर रख रहे हैं। वहीं यूपी के पीलीभीत में शुक्रवार दोपहर यलो अलर्ट रिहर्सल कर आमजन को सुरक्षा का अहसास कराया गया। डीएम-एसपी ने शहर का भ्रमण किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सख्ती से हो रही तलाशी - फोटो : अमर उजाला
बॉर्डर पर निगरानी के लिए फोर्स बढ़ाई गई
गुरुवार रात भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। इसके बाद सीमावर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी हुए हैं। जनपद की सीमा भी नेपाल से लगी है। खुली सीमा होने के चलते बॉर्डर पर अलर्ट है। शुक्रवार को अफसरों के निर्देश पर बॉर्डर पर निगरानी के लिए फोर्स बढ़ाया गया। क्षेत्रीय पुलिस के अलावा पीएससी की दो टीमों को बॉर्डर पर भेजा गया है। पुलिस की टीमें एसएसबी के साथ मिलकर बॉर्डर पर नियमित गश्त कर नजर बनाए हैं। आने-जाने वाले नागरिकों की पड़ताल की जा रही है। पक्के रास्तों के अलावा कच्चे रास्तों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। नदी के रास्तों पर भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 7
जांच करती सुरक्षा बल - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा बिंदुओं पर हुई बातचीत
माधोटांडा और हजारा क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर उसे साझा करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। डीएम और एसपी की ओर से एसएसबी के अफसरों से लगातार संपर्क कर सुरक्षा व्यवस्था के बिंदुओं पर बातचीत की जा रही है।

4 of 7
गश्त करते सुरक्षा कर्मी - फोटो : अमर उजाला
डीएम-एसपी ने परखी हकीकत
पीलीभीत में दंगा एवं अन्य आपात स्थिति से निपटने के लिए यलो अलर्ट रिहर्सल किया गया। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों के अलावा संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। पीएसी के जवान भी मुस्तैद किए गए। दोपहर करीब 2:30 बजे डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अभिषेक यादव ने भ्रमण कर रिहर्सल के तहत तैनात फोर्स की स्थिति देखी। अफसरों ने बेलो वाला चौराहा, जामा मस्जिद क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत जानी। मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। हालांकि इस दौरान ड्यूटी चार्ट मौजूद न मिलने पर एसपी ने नाराजगी जताई। सीओ सिटी को सुधार कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

5 of 7
वाहन की तलाशी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अफवाहों पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर
सतर्कता के बीच पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। एसपी के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता बरती जा रही है। आम नागरिकों को अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी जा र ही है। साथ ही गलत सूचनाओं का आदान-प्रदान न करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

6 of 7
चलाई जा रही तलाशी अभियान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस फोर्स, एसएसबी के साथ नियमित रूप से गश्त कर रही
पीलीभीत में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। पूर्व में मॉक ड्रिल भी किया गया। शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। बॉर्डर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात कर निगरानी को और प्रभावी करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस फोर्स, एसएसबी के साथ नियमित रूप से गश्त कर रही है। - अभिषेक यादव, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आने जाने वालों का रखा जा रहा रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी कड़ी 
लखीमपुर खीरी जिले से लगी भारत-नेपाल सीमा पर भी चौकसी कड़ी कर दी गई है। गौरीफंटा बार्डर पर हाई अलर्ट होने से शुक्रवार को तीसरे दिन एसएसबी द्वारा बार्डर पर बारीकी से चेकिंग व सतर्कता बढ़ाने के साथ ही सीमा पर मोहाना नदी घाट पर भी गश्त-पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई। नेपाल आने व जाने वाले लोगों तथा वाहनों की एन्ट्री के साथ ही बारीकी से सघन चेकिंग जारी कर रखी है। चेकिंग के साथ आई डी प्रूफ देखने के अलावा वाहनों में चेकिंग कर बैठे लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें