फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी उपचुनाव: अफसरों के तेवर सख्त, उतरवाए नेताओं के होर्डिंग-पोस्टर, जिले की ये तस्वीरें बनीं गवाह

Tue, 08 Nov 2022 10:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
होर्डिंग उतरवाए। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में भाजपा विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई खतौली सीट पर उपचुनाव का एलान कर दिया गया है। रामपुर विधानसभा और मैनपुरी लोकसभा के साथ खतौली में पांच दिसंबर को मतदान और आठ दिसंबर को मतगणना होगी।

वहीं उपचुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद मंगलवार को एसडीएम अभिषेक कुमार और सीओ शकील अहमद ने पुलिस और नगर पंचायत कर्मचारियों को साथ लेकर कस्बे में लगे राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग, पोस्टर और बैनर उतरवा दिए।
विज्ञापन

2 of 7
मुजफ्फरनगर में होर्डिंग उतरवाए। - फोटो : amar ujala
अधिकारियों ने बताया कि उपचुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो गई है। कस्बे या आसपास में लगे राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग, बैनर और पोस्टर उतरवाए जाएंगे। यदि कोई व्यक्ति आचार संहिता का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 7
मुजफ्फरनगर - फोटो : amar ujala
उपचुनाव की घोषणा होने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। एसडीएम जीत सिंह राय के साथ सीओ राकेश सिंह, तहसीलदार आरती यादव, नगरपालिका ईओ के के सोनकर ने तहसील कर्मचारी, थानेदारों सहित पालिका के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विधानसभा में पड़ने वाले मतदान केंद्रों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सभी कर्मचारियों को मतदान केंद्रों पर पहुंचकर उनकी स्थिति देखने के साथ ही मतदान के लिए दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। 

4 of 7
कार्रवाई करती टीम। - फोटो : amar ujala
यही नहीं उपचुनाव की तिथियों का एलान होते ही सियासी गलियारों में गुणाभाग शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

5 of 7
होर्डिंग उतरवाए। - फोटो : amar ujala
चुनाव आयोग की ओर से पत्र जारी कर उपचुनाव की तिथियों का एलान किया गया। 10 नवंबर को अधिसूचना जारी होगी। प्रत्याशी 17 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर को होगी। नाम वापसी के लिए चुनाव आयोग ने 21 नवंबर की तिथि तय कर दी है। आठ दिसंबर को मतगणना होगी। 
विज्ञापन

6 of 7
कार्रवाई करती टीम। - फोटो : amar ujala
चुनाव आयोग ने निर्देश दिए हैं कि चुनाव की प्रक्रिया 10 दिसंबर से पहले पूरी करनी है। पांच जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची के आधार पर उपचुनाव की प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। उधर, तिथियों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विधायक विक्रम सैनी - फोटो : amar ujala
10 मार्च से 11 अक्तूबर तक रहे विधायक
विधानसभा के मुख्य चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए गए थे। खतौली से विक्रम सैनी विधायक बने, जबकि 11 अक्तूबर को उन्हें दो साल और पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई, जिसमें उनकी सदस्यता चली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें