फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयावह मंजर: डिवाइडर से टकराई सफारी... 12 फीट ऊपर हवा में उछली और खत्म हो गईं चार जिंदगियां, देखें तस्वीरें

Tue, 12 Apr 2022 09:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
मुजफ्फरनगर में हादसा। - फोटो : amar ujala
सफारी गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद लगभग बारह फुट हवा में उछलकर दीवार से टकराई और इसके बाद सड़क किनारे पेड़ों में जा घुसी। गाड़ी को क्रेन से खिंचवाकर बाहर निकलवाया। चालक को नींद की झपकी आने को हादसे की वजह माना जा रहा है। 

अनियंत्रित और तेज रफ्तार सफारी गाड़ी जब सूजडू बाइपास पर पहुंची तो नींद की झपकी में चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना डायल-112 पर दी, तब थाना सिविल लाइन पुलिस व डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। गाड़ी पेड़ों में घुसी थी और उसके परखच्चे उड़ गए थे। पुलिस ने क्रेन मंगाकर गाड़ी को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

2 of 6
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala
हादसा देखा तो सहम गए लोग
हादसा होने के बाद काफी राहगीर व घटना स्थल क्षेत्र में दुकान करने वाले लोग भी एकत्र हो गए। भयावह हादसा देख लोग सहम गए।
विज्ञापन

3 of 6
मुजफ्फरनगर में हादसा। - फोटो : amar ujala
परिजन पहुंचे, तहरीर दी
मृतकों और घायलों के परिजन थाना सिविल लाइन पहुंचे। मृतक मनीष के भाई मंजीत ने तहरीर दी। परिजनों ने बताया कि गाड़ी प्रिंस की थी।

4 of 6
हादसे में चार दोस्तों की मौत। - फोटो : amar ujala
बुझ गए घर के इकलौते चिराग
बताया गया कि मृतक साहिल व प्रिंस चौहान अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके परिजन हादसे की सूचना पाकर मुजफ्फरनगर पहुंचे थे और बेटों के शव देखने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल था। प्रिंस के पिता सत्य प्रकाश हरियाणा रेलवे में निरीक्षक है।
विज्ञापन

5 of 6
मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा। - फोटो : amar ujala
एक शादीशुदा, एक व्यवसायी और चार छात्र
परिजनों ने बताया कि मृतक रविंद्र की कुछ साल पहले शादी हुई थी। घायल प्रिंस पुत्र राज सिंह गुरुग्राम में अपना होटल चलाता है। मृतक मनीष, साहिल, प्रिंस चौहान व घायल रोहित ग्रेजुएशन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा। - फोटो : amar ujala
तीन दिन पहले भी नींद की झपकी से दो की हुई मौत
छपार क्षेत्र की मोती झील की पुलिया से टकराने पर कार सवार दो युवकों की मौत हुई थी। एक युवक घायल हुआ था। यह तीनों युवक भी हरियाणा से हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे और तड़के नींद की झपकी आने से कार हादसाग्रस्त हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें