फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: फ्री के कूपन के चक्कर में चली गईं चार अनमोल जिंदगी, युवाओं के मासूम चेहरे देख रो पड़ेंगे

Thu, 12 Sep 2024 08:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

अलीगढ़ के चारों युवक फ्री कूपन पर घूमने निकले थे, लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था। किसी युवक की शादी कुछ समय पहले ही हुई थी, तो कुछ के छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
1 of 9
विपिन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के चारों युवक फ्री कूपन पर घूमने निकले थे, लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था। किसी युवक की शादी कुछ समय पहले ही हुई थी, तो कुछ के छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अलीगढ़ के नंगला सबल गोंडा निवासी इन व्यापारियों को एक कपड़ा कंपनी ने घूमने के लिए फ्री कूपन दिया था। 21 व्यापारी तीन अलग-अलग किराए की गाड़ी में हरिद्वार के सफर पर निकले थे। आरएसएस के पदाधिकारी धर्मा भाई ने बताया कि मृतक चारों युवा व्यापारी बजरंग दल के कार्यकर्ता थे।
 
विज्ञापन

2 of 9
जुगल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
गुरबाल निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह कपड़ा व्यापारी की दुकान पर नौकरी करता है। कपड़ा व्यापारियों को कपड़ा कंपनी टारगेट पूरा करने पर फ्री यात्रा के कूपन देती है। इस बार में भी कूपन दिया गया था।
 
विज्ञापन

3 of 9
राहुल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गोंडा के कपड़ा व्यापारियों ने सामूहिक रूप से घूमने की योजना बनाई थी। कुछ व्यापारी दो अलग अलग गाड़ियों में निकले थे जबकि वह सभी एक साथ अर्टिगा गाड़ी में सवार होकर हरिद्वार जाने के लिए चले थे। बाद में ओली जाने का भी कार्यक्रम था। मनोज ने बताया कि कपड़ा व्यापारी अंकुर अग्रवाल ने कूपन व खाना व रहने की व्यवस्था की थी। जाते समय हादसा हो गया।
 

4 of 9
ग्रीन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
ग्रीन को गाड़ी की अगली सीट पर खींच ले गई मौत
कपड़ा व्यापारी बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे गाड़ी में सवार होकर घर से निकले थे। घायल मनोज कुमार ने बताया कि वह सबसे पीछे बैठा था। ग्रीन भी उसके पास ही बैठा था, लेकिन दस मिनट पहले ही ग्रीन गाड़ी रुकवाकर चालक के बराबर वाली सीट पर बैठ गया। जबकि अगली सीट से बबलू उसके पास पीछे आकर बैठ गया था। हादसे में बबलू को मामूली चोट आई जबकि ग्रीन की मौत हो गई। घायल मनोज ने बताया कि अचानक गाड़ी आगे चल रहे वाहन से टकराई तो उसकी आंख खुली। वह गाड़ी के अंदर का मंजर देखकर डर गया। गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी। गाड़ी में सवार सभी लोगों की बुरी हालत थी। चीख पुकार मची थी।
 
विज्ञापन

5 of 9
हादसे के बाद कार में बिखरा पड़ा खून। - फोटो : अमर उजाला
परिवार में इकलौता बेटा था जुगल
मृतक जुगल अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसका एक चार माह का बेटा है। विपिन उर्फ भोला की एक साल पहले शादी हुई थी। वह तीन भाई हैं और वह सबसे छोटा है। राहुल के दो बच्चे हैं। ग्रीन कुमार के दो बेटे हैं।
 
विज्ञापन

6 of 9
हादसे के बाद कार का ये हाल हुआ। - फोटो : अमर उजाला
मुकदमा दर्ज कराया
मृतक विपिन उर्फ भोला के भाई यशपाल गुप्ता ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिजन शव लेकर चले गए थे। यशपाल गुप्ता का कहना है कि जो ट्रक उनके भाई की गाड़ी के आगे चल रहा था, उसमें पीछे लाइट नहीं थी। जिस कारण यह हादसा हुआ। ट्रक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।

 
विज्ञापन

7 of 9
बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में फफक पड़ा राजेश
अलीगढ़ गोंडा निवासी चार युवा व्यापारियों की मौत के बारे बताते हुए पड़ोसी राजेश फफक पड़ा। उसने बताया कि उनके मोहल्ले में 20 घर हैं। इनमें मृतक युवकों के भी घर हैं। सभी पड़ोसी हैं। सभी में भाइयों जैसा प्यार है। चार युवकों की मौत की सूचना के बाद से सभी घरों में सुबह चूल्हा नहीं जला।
 

8 of 9
हादसे का सबब बना ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
तब ट्रक चालक की लापरवाही से छह लोगों की जान गई थी
हाईवे पर ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा कोई पहली बार नहीं हुआ है। अब से पहले 17 नवंबर 2023 को हाईवे के रामपुर तिराहा कट के पास ट्रक चालक की लापरवाही से दिल्ली निवासी छह युवकों की मौत हो गई थी। 
 
विज्ञापन

9 of 9
चार जानें चली गईं, दुर्घटना के निशान रह गए। - फोटो : अमर उजाला
हादसे में चार अन्य युवक भी घायल
आगरा के सुनारी गांव निवासी राहुल, पुनीत, नीरज व डब्बू एक कार में सवार होकर आगरा से हरिद्वार जा रहे थे। उनकी कार भी रात के अंधेरे में हाईवे पर एक अन्य कार से टकरा गई। इस हादसे में चारों युवकों को गंभीर चोट आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस पहुंची, बामुश्किल निकाले गए शव
हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस पहुंची तो घायल तड़प रहे थे। पुलिस ने किसी तरह गाड़ी से शव निकाले और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें