फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजे का मर्डर: दिनदहाड़े उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार से भी किए ताबड़तोड़ वार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 30 Apr 2022 05:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
मुजफ्फरनगर में चाचा-भतीजे की हत्या। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर शहर में शनिवार को दिनदहाड़े एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। जनपद के अहरोडा गांव में मामूली विवाद को लेकर चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस सनसनीखेज वारदात से गांव में भी दहशत फैल गई है। 

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस खौफनाक वारदात के बाद किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। साथ ही पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को उनके घर से दबोच लिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
धारदार हथियारों से भी किए वार
बताया गया कि हमलावरों ने चाचा-भतीजे पर धारदार हथियारों से भी वार किए। पुलिस के अनुसार आरोपी भागने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी पिता-पुत्र से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
चाचा-भतीजे का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
पॉपुलर का पेड़ काटने के विवाद में हत्या
जानसठ क्षेत्र के अहरोड़ा गांव में चौकीदार और उसके बेटे ने लाइसेंसी बंदूक से चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि शनिवार को शिव शंकर शर्मा (48) अपने भतीजे नकुल (30) के साथ खेत पर गया था। खेत की मेढ़ से पॉपुलर का पेड़ काट लिए जाने के कारण परिवार के ही जगेश शर्मा और उसके बेटे से दोनों की कहासुनी हो गई। जगेश गांव का पुलिस चौकीदार भी है।

4 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
वहीं विवाद बढ़ने पर चौकीदार अपने बेटे के साथ खेत पर बने मकान पर चला गया और लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने लगा। इस दौरान गोली लगने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गांव में पुलिस तैनात। - फोटो : amar ujala
इसके अलावा बीच-बचाव के लिए आए शिव शंकर के भतीजे विकास और भरत भी गोली लगने से घायल हुए हैं। पास के ही खेत में काम कर रही सावित्री नाम की महिला को भी छर्रे लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें