फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आकर्षण का केंद्र बना मंत्री संजीव बालियान का गांव, सेल्फी लेने पहुंच रहे लोग,तस्वीरें देख आप भी कहेंगे वाह

Wed, 25 Jan 2023 07:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के गांव कुटी में तिरंगे के सम्मान और शहीदों की स्मृति में अनिल पेंटर ने अपने घर की दीवारें समर्पित कर दी हैं। दीवारों पर भारत माता, शहीद भगत सिंह और शहीद चंद्रशेखर के चित्र उकेरे गए हैं।

वहीं क्षेत्र के लोगों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बन गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के गांव में हड़ौली मार्ग पर अनिल पेंटर का आवास है। मुख्य मार्ग से आने-जाने वाले लोग इन दिनों मकान के पास रूककर अनिल की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
असल में अनिल ने अपने घर की दीवारों को तिरंगे के रंग में रंग दिया है। इसके अलावा भारत माता और अन्य शहीदों के चित्र दीवारों पर उकेरे गए हैं।

4 of 6
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
वह बताते हैं कि शहीदों की बदौलत ही आज हमारा वजूद है। शहीदों की याद हर वक्त दिल में रखी जानी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि पहले दीवारों को तिरंगे के रंग में रंगा था, लेकिन अब शहीदों के चित्र भी बनाए हैं। लोग पहुंचकर देख रहे हैं तो खुशी होती है। युवाओं और बुजुर्गों ने सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
सेल्फी प्वाइंट बन रही है दीवार
कुटबी-हड़ौली मार्ग पर अनिल की दीवार इन दिनों सेल्फी प्वाइंट भी बन गई है। यहां से गुजरने वाले लोग तिरंगे के अलावा शहीदों के चित्रों के साथ अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें