फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: अदालत का बड़ा फैसला, अब उम्रकैद की सजा काटेंगे 16 आरोपी, ऐसे रची गई थी खौफनाक वारदात की साजिश

Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
अदालत ने आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में वारदात को हादसा दर्शाने की साजिश रची गई थी। पहले पुलिस जांच और फिर अदालत में अभियोजन की ओर से रखे गए मजबूत तथ्यों से खौफनाक साजिश का खेल खुला था। जिस जीप में आठ लोग सवार थे, उसका आगे का हिस्सा पूरी तरह सुरक्षित था। ट्रक ने साइड से टक्कर मारकर जीप सवारों को कुचला था।

अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में तथ्य पेश किया गया कि सामूहिक हत्याकांड से पहले बरेली जेल से विक्की त्यागी, जिला जेल से सुशील शुक्ला, अजय शुक्ला और धर्मेंद्र अदालत पहुंचे थे। यहां पर उन्हें मीनू त्यागी, बॉबी त्यागी, बॉबी शर्मा मिले। वारदात की साजिश रची गई, जिसके बाद एक ट्रक खरीदा गया।
विज्ञापन

2 of 5
आरोपियों को ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
वारदात के दिन से पहले ही ट्रक रोहाना मार्ग के पास खड़ा कर दिया गया था। उदयवीर सिंह अपने परिवार के साथ जीप में सवार होकर घर से निकले तो ट्रक में सवार आरोपी भी हरकत में आ गए। बड़कली मोड़ के पास ट्रक ने जीप में टक्कर मारी।
विज्ञापन

3 of 5
आरोपियों को ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
वहीं अभियोजन पक्ष ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक को गवाही के लिए अदालत में पेश किया, जहां वैज्ञानिक ने जांच के तथ्य पेश किए और बताया कि जीप के अगला हिस्सा सही था। साइड से टक्कर मारी गई थी।

4 of 5
सामूहिक हत्याकांड। - फोटो : amar ujala
ट्रक के टायरों में घुट गई थी बच्चों की चीख
वारदात में वादी ब्रजवीर सिंह के बेटे गौरव वीर का पूरा कुनबा खत्म हो गया था। गौरव वीर, उसकी पत्नी कल्पना, चार साल के बेटे प्रणव और दो साल के बेटे वंश की भी मौत हो गई थी। उदयवीर चेयरमैन के छह साल के पौत्र दक्ष की भी मौत हुई थी। वारदात में तीन बच्चों की हत्या से हर कोई सहम गया था। जिस ट्रक से सामूहिक हत्याकांड की वारदात अंजाम दी गई थी, उसे चला रहे उपेंद्र की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गांव में खाली पड़ मकान। - फोटो : amar ujala
कचहरी में रहा पुलिस का कड़ा पहरा
सामूहिक हत्याकांड के फैसले के दौरान कचहरी परिसर में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। मीनू त्यागी को छोड़कर नामजद अन्य अभियुक्त जमानत पर थे। फैसले की घड़ी आई तो सुनवाई के लिए अदालत पहुंचे। दोष सिद्ध होते ही पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर कठघरे में खड़ा कर दिया। इसके बाद सजा सुनाई गई। जेल जाते हुए अधिकतर आरोपी बेखौफ नजर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें