फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rocky Murder Case: एक तंज से बादल के मन में बढ़ी थी खटास, मोंटी की गिरफ्तारी से खुला राज, खौफनाक है वारदात

Wed, 03 Jun 2026 12:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के चर्चित रॉकी हत्याकांड में पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सौतेले पिता से नाराज बेटे बादल ने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। शव के टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
1 of 7
रॉकी हत्याकांड मुजफ्फरनगर - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के चर्चित रॉकी हत्याकांड में पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सौतेले पिता से नाराज बेटे बादल ने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। शव के टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया।


मुजफ्फरनगर के चर्चित रॉकी हत्याकांड में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार विकसित उर्फ रॉकी की हत्या उसकी पत्नी रेणू के बड़ौत स्थित घर पर की गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेणू के बेटे बादल को उसका सौतेला पिता पसंद नहीं था।

इसी नाराजगी के चलते उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
रॉकी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मां के बहाने बुलाया, फिर रची हत्या की साजिश
पुलिस जांच के अनुसार 18 मई को रेणू अपने पति विकसित उर्फ रॉकी को ऋषिकेश चलने का बहाना बनाकर साथ ले गई थी। आरोप है कि उसी रात बादल और उसके साथी मोंटी ने रॉकी के साथ मारपीट की और बाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में घूमते रहे, लेकिन सुरक्षित स्थान न मिलने पर अपने साथी शुभम को बुला लिया।
विज्ञापन

3 of 7
रॉकी हत्याकांड मुजफ्फरनगर - फोटो : अमर उजाला
गर्दन काटकर अलग किया धड़, खेत में दबाया शव
पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों ने कादीपुर क्षेत्र में स्थित शुभम के खेत में गड्ढा खोदा। इसके बाद धारदार हथियार से शव का सिर और धड़ अलग कर दिया गया। धड़ को खेत में दबा दिया गया, जबकि गर्दन को नहर में फेंक दिया गया। पुलिस अभी तक गर्दन की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपी मोंटी त्यागी की निशानदेही पर मामले का खुलासा हुआ है।

यह भी पढ़ें: Meerut: मवाना में दिन निकलते ही ईडी का छापा, कपड़ा कारोबारी के घर जांच जारी, किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं

4 of 7
रॉकी के धड़ का किया गया अंतिम संस्कार सिर की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला
रिश्तों की खटास बनी हत्या की वजह
जांच में यह भी सामने आया है कि बादल अपनी मां और रॉकी के रिश्ते से खुश नहीं था। परिजनों के अनुसार शादी समारोहों और पारिवारिक कार्यक्रमों में रिश्तेदारों के तंज के कारण उसके मन में खटास बढ़ती गई। उसे यह भी आशंका थी कि रॉकी उसके परिवार की संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकता है। यही कारण था कि उसने रॉकी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। बादल की पत्नी को भी रॉकी का घर आना-जाना पसंद नहीं था।
विज्ञापन

5 of 7
शव को निकलवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
तलाश का दिखावा करती रही पत्नी
मृतक के परिजनों का आरोप है कि रॉकी के लापता होने के बाद रेणू भी उनके साथ उसे तलाशने गई थी। हालांकि जब पुलिस में शिकायत दर्ज कराने और मामले को आगे बढ़ाने की बात आई तो वह अचानक दूरी बनाने लगी। इससे परिजनों का शक और गहरा गया।
विज्ञापन

6 of 7
रॉकी हत्याकांड मुजफ्फरनगर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की लापरवाही की भी होगी जांच
परिजनों ने सिखेड़ा पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सूचना देने के बावजूद गुमशुदगी दर्ज करने में देरी की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी। जांच की जिम्मेदारी नगर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रॉकी हत्याकांड मुजफ्फरनगर - फोटो : अमर उजाला
यह है पूरा मामला
बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी 18 मई को अपनी पत्नी रेणू के साथ गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। 25 मई को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बाद में परिजनों की शिकायत पर पत्नी, बेटे और पुत्रवधू के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया। जांच आगे बढ़ने पर हत्या और शव छिपाने की साजिश का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें