पूजा का फाइल फोटो व जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सोती रही, मनचलों की दहशत से परिवार जागता रहा
शहर के जनकपुरी में पीड़ित परिवार मनचलों की दहशत में जी रहा है। पूजा पाल के ससुरालियों को वारदात का अंदेशा था, यही वजह है कि घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। समय-समय पर पुलिस को जानकारी दी गई, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।